{"_id":"6924408ac95732fc03020da6","slug":"unidentified-body-found-in-pairi-village-creates-stir-police-sends-it-for-postmortem-police-engaged-in-invest-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद: पैरी गांव में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: पैरी गांव में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 24 Nov 2025 06:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 24 Nov 2025 06:10 PM IST
सार
बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरी गांव के पास सड़े गले हालत में युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह अज्ञात लाश सिकोसा एवं पैरी के बीच खेत पहुंच मार्ग में मिली है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत पैरी गांव के पास सड़े गले हालत में युवक की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह अज्ञात लाश सिकोसा एवं पैरी के बीच खेत पहुंच मार्ग में मिली है। आपको बता दे कि सूचना के बाद पुलिस तत्काल शव अपने कस्टडी में लेकर राजनांदगांव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और आगे जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को कोटवार एवं सरपंच के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ, जिसके बाद गुण्डरदेह पुलिस एवं फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। युवक की लाश को तीन से चार दिन पुराना हो चुका है, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव की जांच कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आखिर मृतक कौन है उसकी मौत कैसे हुई यह अब तक स्पष्ट नहीं हुई है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।
विज्ञापन