फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Teacher dies after being hit by unknown vehicle

Balod Accident: राइस मिल के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने शिक्षक को कुचला; हुई मौत

Thu, 08 Jun 2023 12:28 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 Jun 2023 12:28 PM IST
सार

बालोद जिले में एक शिक्षक के वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बरडिया राइस मिल के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Teacher dies after being hit by unknown vehicle
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले से होकर गुजरने वाले रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर ग्राम चिटौद के पास बरडिया राइस मिल पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना इतनी भायनक थी कि युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए थे। यह घटना अज्ञात वाहन के कुचलने से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुरूर थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त एक शिक्षक के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मोखा का रहने वाला है शिक्षक
थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि मृतक की पहचान श्रवण कुमार ठाकुर पिता केजू राम ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मोखा थाना भखारा के रूप में की गई है। वर्तमान में मृतक गुजराती कॉलोनी धमतरी में रहता था। दुर्घटना के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पंचनामा किया गया है। शव का पोस्टमार्टम किया गया है। थाने में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


केशकाल में पदस्थ है शिक्षक
थाना प्रभारी अरुण कुमार साहू ने बताया कि मृतक श्रवण कुमार ठाकुर केशकाल विकासखंड के ग्राम बनिया गांव में शिक्षक के रूप में पदस्थ था। वह अपने घर से स्कूल के कम से केशकाल गया हुआ था। जहां से वह वापस आ रहा था। रास्ते में ही राइस मिल के समीप अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और युवक वहां से गिरकर अज्ञात वाहन के छक्के के नीचे आ गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed