फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Rajnath Singh addressed public meeting told Congress about extinct dinosaurs in Balod

Balod: राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित, कांग्रेस को बताया विलुप्त डायनासोर, भोजराज नाग के लिए मांगे वोट

Sat, 13 Apr 2024 07:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 Apr 2024 07:02 PM IST
सार

रक्षामंत्री ने कहा कि दो आदिवासी बाहुल्य राज्य अटल बिहारी वाजपेई ने बनाए जिसमें पहला छत्तीसगढ़ और दूसरा झारखंड। जब राज्य बनने वाला था तो कई अटकलें आने लगीं लेकिन 15 सालों में छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व विकास हुआ।

विज्ञापन
Rajnath Singh addressed public meeting told Congress about extinct dinosaurs in Balod
राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बालोद जिले में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। शहर के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में चुनावी सभा को उन्होंने संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस वो डायनासोर है जो विलुप्त हो रही है, 10 साल बाद बच्चे नहीं जान पाएं कि कांग्रेस क्या थी। रक्षा मंत्री ने भोजराज नाग को कहा जनता आपको संसद भेजने वाली है अब कपड़े बदलकर आना नहीं तो मैं कपड़े बनवाऊंगा। 

विज्ञापन

 

रक्षामंत्री ने कहा कि दो आदिवासी बाहुल्य राज्य अटल बिहारी वाजपेई ने बनाए जिसमें पहला छत्तीसगढ़ और दूसरा झारखंड। जब राज्य बनने वाला था तो कई अटकलें आने लगीं लेकिन 15 सालों में छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व विकास हुआ। ये विकास केवल भाजपा की सरकार में होता है क्योंकि भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं विकास और देश बनाने के लिए काम करती है। 

विज्ञापन

भारत में रामराज्य

भारत में राम राज्य का आगाज जो चुका है रामराज्य वो है जिसमे लोगों के अंदर कर्तव्य बोध पैदा हो अधिकार बोध पैदा नहीं होना चाहिए उन्होंने तीन तलाक के मामले पर अपनी बातों को रखा, राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने तीन तलाक की प्रथा को खत्म किया देश में पैदा हुए अविश्वास के संकट को हमने लड़ा है हमारी और मोदी जी की धारणा रही है विकास सर्वांगीण हो तभी हमारा भारत विश्वगुरु बन पाएगा। भूखे भारत में रामराज्य की स्थापना नहीं हो सकती जब कोरोना का संकट आया तब हमने हमारी सरकार ने मुफ्त राशन का काम शुरू किया और मैं दावा करता हूं 2029 तक यह चलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विलुप्त होता डायनासोर

कांग्रेस की हालत अब पतली होने लगी है जैसे पृथ्वी से डायनासोर विलुप्त हुए वैसे ही देश से कांग्रेस विलुप्त हो जाएगा, उन्होंने कहा कांग्रेस बुजुर्ग हो गया वो पहाड़ चढ़ने लायक नहीं रही, उन्होंने कहा कि बिग बॉस का शो सबने देखा है सब आपस में लड़ रहे हैं कपड़े फाड़ रहे हैं, 10 साल बाद बच्चों से पूछेंगे कि कांग्रेस तो वो कहेंगे कि कौन कांग्रेस।


बेहद शांत हैं भोजराज
भोजराज नाग जी को मैंने पहली बार देखा है भोजराज जी चेहरे से शांत लगते हैं, सांसद चुनकर आप भेजेंगे तो निश्चित इस क्षेत्र के लिए हर संभव विकास होता रहेगा, उन्होंने कहा कि संसद जाने के लिए जनता ठान चुकी है और वहां जाकर कपड़ा बदलेंगे या नहीं मैं देखूंगा और नहीं बदला कपड़ा तो मैं आपके लिए कपड़ा बनवाऊंगा



मुझ बैगा को बनाया प्रत्याशी
लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष सभा को संबोधित करत हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश के हर वर्ग के लोगों के लिए योजना बनाई है देश की प्रथम महिला आदिवासी के रूप में द्रोपति मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया और मुझन जैसे बैगा आदिवासी को सांसद का प्रत्याशी बनाया, जनता जब वोट देती है तभी प्रत्याशी प्रतिनिधि बनता है उन्होंने कहा नवरात्रि के पावन पर्व में मैं उम्मीद करता हूं के मुझे आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर दे उन्होंने कहा कि देश में राम मंदिर का निर्माण हुआ तो यहां बस्तर से मुझ बैगा आदिवासी को जाने का सौभाग्य मिला, जब राम राज्य के स्थापना में गिद्ध गिलहरी का योगदान रहा, आज तो दुनिया में राम राज्य की स्थापना हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है राजनाथ जी एक बैगा को आशीर्वाद देने आए हैं।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed