फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Producer and actors of Biranpur Files attacked glass of car broken in Balod

Balod: बीरनपुर फाइल्स के निर्माता और कलाकारों पर हमला, कार की गाड़ी का शीशा टूटा, मिल रही धमकियां

Wed, 08 May 2024 02:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 May 2024 02:50 PM IST
सार

बालोद जिले के पवन गांधी इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं उन्हें के माध्यमों से धमकियां भी मिल चुकी है। उनकी गाड़ी पर हुए हमले से वह डरे हुए हैं उन्होंने बताया कि बिरनपुर फाइल्स के लिए हमने सरकार से अनुमति लेकर इस फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Producer and actors of Biranpur Files attacked glass of car broken in Balod
बीरनपुर फाइल्स के निर्माता और कालाकारों पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा मामले को लेकर बालोद जिले के कलाकारों द्वारा इस पर एक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नाम है बिरनपुर फाइल्स। जिसमें बालोद जिले के गुंडरदेही के रहने वाले अभिनेता पवन गांधी फिल्म में मुख्य कलाकार की भूमिका में हैं। वह ईश्वर साहू की भूमिका बड़े पर्दे पर निभाएंगे। ऐसे में एक बड़ी घटना इस फिल्म को लेकर सामने आ रही है जहां फिल्म के कलाकार पवन गांधी और निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी की कार पर हमला हुआ है। 

विज्ञापन


रायपुर से बेमेतरा जाते वक्त हमला 

कलाकार पवन गांधी ने बताया कि जब हम प्रेस वार्ता में शामिल होने जा रहे थे और हसदा में रुके हुए थे तब दोपहिया सवार लोग आए जिन्होंने हमारी गाड़ी पर पथराव किया उन्होंने कहा कि हमे बीरनपुर फाइल्स को रिलीज ना करने संबंधित धमकी देते हुए देख लेने की बात कही निर्माता और अभिनेता ने संबंधित बेरला थाने में पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करा दी है अब देखना यह होगा यह घटना बीरनपुर फाइल्स को किस तरह प्रभावित करती है।

विज्ञापन


बहुत से अनसुने पहलू आएंगे सामने

बालोद जिले के पवन गांधी इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं उन्हें के माध्यमों से धमकियां भी मिल चुकी है। उनकी गाड़ी पर हुए हमले से वह डरे हुए हैं उन्होंने बताया कि बिरनपुर फाइल्स के लिए हमने सरकार से अनुमति लेकर इस फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। मामले में सीबीआई की जांच भी शुरू हो चुकी है ऐसे में पता नहीं लोग इस फिल्म को लेकर क्या सोच रहे हैं, क्या एक वर्ग विशेष के लोग इस फिल्म को रोकना चाहते हैं उन्होंने कहा कि हम इस फिल्म को रिलीज करके रहेंगे। पवन गांधी ने बताया कि इस घटना को लेकर कई पहलू हैं वह जनता के बीच आने चाहिए। हम इस फिल्म में विधायक ईश्वर साहू के संघर्ष को भी दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed