फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Priyanka Gandhi will address public meeting in Hathod of Kanker Lok Sabha in Balod

Balod: कांकेर लोकसभा के हथौद में जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, पूर्व विधायक ने ली 26 गांवों की बैठक

Fri, 19 Apr 2024 01:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 19 Apr 2024 01:29 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिला जो की कांकेर लोकसभा का हिस्सा है, यहां पर लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में प्रियंका गांधी बालोद जिले के ग्राम हथौद से हुंकार भरेंगी जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi will address public meeting in Hathod of Kanker Lok Sabha in Balod
पूर्व विधायक ने ली 26 गांवों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिला जो की कांकेर लोकसभा का हिस्सा है, यहां पर लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में प्रियंका गांधी बालोद जिले के ग्राम हथौद से हुंकार भरेंगी जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने इस बात की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने   रैली स्थल का निरीक्षण किया है और प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बूथ की बैठक हो चुकी है और इस आयोजन से लोकसभा क्षेत्र की जनता भारी संख्या में शामिल रहेंगी पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने यहां पर आसपास के 26 गांव के कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें टारगेट दिया गया है, उन्होंने बताया कि 800 बूथों से लोग आएंगे। 

विज्ञापन


तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस आयोजन की तैयारियों को लेकर जुट गया है। हथौद के मैदान से पूरे जिले के लोग इस सभा में शामिल होंगे प्रियंका गांधी यहां पर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करेंगी। कांग्रेस ने जो लोकसभा चुनाव में जनता के लिए न्याय पत्र बनाया है उसके बातों को जनता के समक्ष रखेंगी।

विज्ञापन

 

ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा सीट को लेकर हमारा फोकस रहेगा 21 अप्रैल को तय समयानुसार हथौद मैदान से प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करेंगी। लोकसभा के इस रण में उनके आने से नए उत्साह का संचार हो रहा है कार्यकर्ता उत्साहित हैं सभी को जिम्मेदारियां बांट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed