फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Priyanka Gandhi attacked BJP said If BJP gets majority then we will change the constitution in Balod

Balod: प्रियंका गांधी का BJP पर हमला, बोलीं- अगर भाजपा को बहुमत मिला तो बदल देंगे संविधान, छीन लेंगे आपके हक

Sun, 21 Apr 2024 03:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Apr 2024 03:18 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि दुनिया भर में सबसे बड़े नेता मोदी जी हैं तो रोक ले युद्ध को, मोदी जी बड़े नेता है तो 10 साल में बेरोजगारी क्यों नहीं खत्म कर पाए। 
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi attacked BJP said If BJP gets majority then we will change the constitution in Balod
प्रियंका गांधी ने जनसभा को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बालोद जिले के हथौद मैदान से चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांकेर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा शादियां हैं गर्मी भी बहुत है फिर भी आप मुझे सुनने आए इसलिए मैं आभारी हूं, ये प्रदेश आपने मेहनत के बल पर बनाया यहां प्राकृतिक संसाधन प्रचूर मात्रा में हैं। उन्होंने कहा कि 45 सालों में यहां पर बेरोजगारी चरम पर है आज हम अपने जीवन से संघर्ष कर रहे हैं, पैसे कमाते है पर बचता नहीं सब महंगे हो गए। 

विज्ञापन

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि घर में कभी ऐसा कोई समय आता है जब हमे बेबस होना पड़ता है किसानों की हालत आज ऐसी है कि यहां पर कृषि में भी लाभ नहीं दिखता और किसानी में भी जीएसटी लागू है। जब यहां सरकार थी तो छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की रक्षा की गई आदिवासियों के जमीन वापिस कराए गए। अब सरकार यहां बदल गई यहां पर सरकार ने गौठान से संबंधित योजनाएं बंद कर दी। जहां से रोजगार मिला करता था, जो भूमिहीनों को पैसा मिलता था वो भी अब बंद हो गया है यहां महंगाई चरम पर है सस्ता क्या है जहां कौन सी सुविधा नरेंद्र मोदी को सरकार ने बनाई है क्या ऐसे भारत विकसित होगा क्या ऐसे में भारत आगे बढ़ पाएगा, थोड़ा राशन पकड़ा कर कह देते हैं इसी में खुश रहो।  

विज्ञापन

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि यहां पर हम कहना चाहते हैं कि हम गरीब परिवार को 1 लाख रुपए सालाना और हमने 25 लाख रुपए तक इलाज देने का वादा करते हैं। आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए केंद्र अपना हिस्सा बढ़ाएगी, किसानों की बात करें तो अपार महंगाई में हम जब फसल का नुकसान हो तो आपको समय पर पैसा मिला।  एमएसपी पर एक कानून बने खेती के सारे सामान जीएसटी से मुक्त हो जाए। भूमिहीनों को जमीन न्यूनतम मजदूरी 400 रूपए कराई जाएगी, उन्होंने कहा आदिवासी भाई बहन बैठे हैं हमने सरकार में रहते जल जंगल जमीन की रक्षा किया। आप देख रहे हैं कि मंचों पर 400 पार की बात कहते हुए संविधान बदलने की बात करते हैं पर यहां पर मोदी जी मना करते हैं क्या मोदी के बिना इजाजत की इतनी बड़ी बात कह सकते हैं उन्होंने कहा अगर इन बहुमत मिला तो ये संविधान बदल देंगे अधिकारों को छीन लेंगे, क्या ऐसा सरकार चाहिए जो आपके संविधान ही बदल दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि दुनिया भर में सबसे बड़े नेता मोदी जी हैं तो रोक ले युद्ध को , मोदी जी बड़े नेता है तो 10 साल में बेरोजगारी क्यों नहीं खत्म कर पाए, बड़े नेता है तो नियत में कोई समस्या है या फिर मोदी जी समस्या सुलझाना नहीं चाहते ये सरकार केवल बड़े बड़े गिने चुने उद्योगपति मित्रों के लिए सरकार चल रही है। उन्होंने उद्योगपतियों के लिए 16 लाख करोड़ का ऋण माफ किया है आज देश के हाइवे एयरपोर्ट, सब अपने मित्रों को बेच दिया गया। 

 

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बालोद जिला वो जिला है जहां की जनता कांग्रेस के पक्ष में खड़ी रही चाहे हमारी सरकार ना बने।  उन्होंने कहा कि यहां पर जब राहुल गांधी आए थे उन्होंने जो वादे किए थे हमने उसे केंद्र सरकार के अड़ंगे के बावजूद हमने काम किया। जब से यहां भाजपा की सरकार बनी है तब सारी योजनाएं बंद हुई। शराब की कीमत भी बढ़ गई जब से सरकार बनी है तब से राशन कार्ड में बदली करने के साथ नमक चना और चावल की भी कटौती कर दी गई है। 

 

प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने कहा कि यहां पर में आशीर्वाद मांगने आया हूं उन्होंने कहा कि बालोद का मैं भांचा हूं न्याय के लिए लड़ने आया हूं। हमने लोकसभा के लिए 5 न्याय की गारंटी दी है उसे अब पूरा करने का समय है। आप मौका देंगे तब हम दिल्ली में नेतृत्व करेंगे उन्होंने कहा कि अब मोदी जी का अगला टारगेट संविधान है, हम जनता के विश्वास में खरा उतरने का प्रयास करेंगे। 

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed