Balod: मेले से लौटते वक्त सड़क हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, मृतक के घर में पसरा मातम
बालोद जिले के डोंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरुटोला मुख्य मार्ग में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जहां घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विस्तार
बालोद जिले के डोंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरुटोला मुख्य मार्ग में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जहां घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील तारम के रूप में हुई है मामला डौण्डी थाना क्षेत्र के कुरुटोला गांव का का बताया जा रहा है।
मेले से लौट रहे थे दोनों
आपको बता दें कि सुनील तारम और मंगलतराई निवासी मंगेश मंडावी मंडई मेला देखने गए थे वहां से लौटते वक्त डौण्डी कुरुटोला मुख्य मार्ग में इनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में सुनील की मौके पर मौत हो गई वहीं मंगेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। आपको बता दें कि 24 फरवरी को डोंडी का मेला था जहां से दोनो लौट रहे थे घटना आधी रात की होने के कारण आज मामले में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।