फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Mourning spread in the wedding house young man who went to take bath in Tandula river died in Balod

Balod: शादी वाले घर में पसरा मातम, तांदुला नदी में नहाने गए युवक की मौत, जलकुंभी में फंसने से हुआ हादसा

Fri, 10 May 2024 01:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 10 May 2024 01:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तांदुला नदी में नहाते वक्त एक युवक की मौत हो गई। युवक ग्राम हीरापुर में शादी समारोह में शामिल होने आया था, बालोद सिटी कोतवाली क्षेत्र की घटना है।

विज्ञापन
Mourning spread in the wedding house young man who went to take bath in Tandula river died  in Balod
तांदुला नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तांदुला नदी में नहाते वक्त एक युवक की मौत हो गई। युवक ग्राम हीरापुर में शादी समारोह में शामिल होने आया था, बालोद सिटी कोतवाली क्षेत्र की घटना है।  बताया जा रहा है की नदी की जलकुंभियों में फंसने से उसकी मृत्यु हुई है। युवक का नाम श्याम कुमार साहू बताया जा रहा है मौके पर बालोद थाने की टीम पहुंची हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


जलकुंभी में फंसा युवक

तांदुला नदी में बढ़ती जलकुंभी ने एक युवक की जान ले ली। युवक दुर्ग शहर का रहने वाला था जो की बालोद शादी समारोह में शामिल होने आया हुआ था। सुबह युवक नहाने नदी गया था फिर वहां से लौटकर नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है की नदी में जलकुंभी में वह युवक फंस गया उसके बाद फिर निकल नहीं पाया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। वहीं घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन


जलकुंभी से पटी नदी

बालोद जिले की तांदुला नदी को जीवनदायनी कहा जाता है। यह नदी वर्तमान में प्रदूषण की चपेट में है और यहां पर जलकुंभियों की मात्रा काफी बढ़ी हुई है। हर साल यहां पर साफ सफाई की जाती है प्रशासन द्वारा लाखों रुपये भी इस जलकुंभी को हटाने के लिए खर्च किए जाते हैं लेकिन पूरी सफाई न होने की स्थिति में यहां पर प्रदूषण बढ़ता गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed