{"_id":"65dab4d614a723c4370d5199","slug":"mla-kunwar-singh-nishad-danced-vigorously-in-the-maghi-purnima-fair-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: माघी पूर्णिमा के मेले में जमकर थिरके विधायक कुंवर सिंह निषाद, हाथ में माइक थामकर गाया गाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: माघी पूर्णिमा के मेले में जमकर थिरके विधायक कुंवर सिंह निषाद, हाथ में माइक थामकर गाया गाना
Sun, 25 Feb 2024 09:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 25 Feb 2024 09:02 AM IST
सार
विधायक कुंवर सिंह निषाद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह हाथ में माइक थामे गाना गा रहे हैं और थिरकते भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
माघी पूर्णिमा के मेले में जमकर थिरके विधायक कुंवर सिंह निषाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माघी पूर्णिमा मेले की शुरुआत हो चुकी है और जिले के गौरैया मेले में लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस बीच उद्घाटन समारोह में पहुंचे विधायक कुंवर सिंह निषाद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह हाथ में माइक थामे गाना गा रहे हैं और थिरकते भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
गुंडरदेही विधानसभा में दूसरी बार जीत कर आए विधायक कुंवर सिंह निषाद अपने अलग अंदाज के लिए हमेशा जाने जाते हैं। वह कला और संगीत से गहरा ताल्लुक रखते हैं। शायद इसीलिए जब भी उन्हें मौका मिलता है वह अपनी प्रतिभा दिखाने से पीछे नहीं हटते। यह वीडियो मां की पूर्णिमा के पहले दिन का है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में जिले के विधायक का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है। माघी पूर्णिमा के विख्यात मेले में विधायक ने 'का तय मोला मोहनी डाल दिए गोंदा फूल' नाम के संगीत को खुले मंच पर गायन किया और थिरकते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन