फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Minister Kedar Kashyap inaugurated additional building of Higher Secondary School in Balod

Balod: उ. मा. विद्यालय के अतिरिक्त भवन का मंत्री केदार कश्यप ने किया लोकार्पण, पूर्व की सरकार पर साधा निशाना

Wed, 14 Aug 2024 04:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 Aug 2024 04:51 PM IST
सार

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बच्चों को आज एक बड़ी सौगात मिली है, विद्या का मंदिर आज बच्चों को दिया गया तो मैं उन्हें बधाई देता हूं, जब बच्चे यहां से निकले तो उनका भी स्वागत हो सम्मान हो।
 

विज्ञापन
Minister Kedar Kashyap inaugurated additional building of Higher Secondary School in Balod
उ. मा. विद्यालय के अतिरिक्त भवन का मंत्री ने किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम बढभूम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक भवन कक्ष का लोकार्पण किया इस लोकार्पण से वनांचल क्षेत्र के बच्चों को एक सुरक्षित नवनिर्मित भवन मिला अब अलुन्हे पुराने भवन में नहीं बैठना पड़ेगा इस दौरान मंत्री केदार कश्यप ने बच्चों के हाथों से ही अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण कराया मंत्री ने कहा मैं यहां आता हूं तो लगता है कि मैं अपने गांव में हूं।

विज्ञापन


मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बच्चों को आज एक बड़ी सौगात मिली है, विद्या का मंदिर आज बच्चों को दिया गया तो मैं उन्हें बधाई देता हूं, जब बच्चे यहां से निकले तो उनका भी स्वागत हो सम्मान हो उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार भी हो तभी उज्ज्वल भविष्य हो पाएगा, उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस पर जब महापर्व मनाएंगे तो अपने घरों में भी ध्वज लगाकर राष्ट्रीय पर्व मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 5 जून को मोदी जी ने कहा कि आप सब को एक पेड़ अपने मां के नाम से लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बच्चों के लिए तत्काल बनेंगे स्कूल
विद्यालय में पहुंच मार्ग के लिए तत्काल देने की घोषणा की, उन्हों3 कहा हमने सरस्वती सायकल की योजना बेटियों के लिए शुरू की आज बेटियां खुशी खुशी स्कूल जा रही है आज बेटियां की संख्या बेटों से ज्यादा है वहीं मंत्री ने साइकिल स्टैंड बनाने के घोषणा की वहीं मंत्री केदार कश्यप ने मिले अन्य आवेदनों पर विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरकार पर साधा निशाना
इस पूरे आयोजन में मंत्री केदार के सपने पूर्व सरकार पर निशाना सदा उन्होंने कहा कि केंद्र की जितनी भी योजनाएं थी उसे यहां की जनता को वंचित करने का काम यहां पर पूर्व की सरकार ने किया है कई सारी योजनाओं को बंद कर दिया गया और हम करते आ रहे हैं इस स्वतंत्रता दिवस में भी यहां लोगों के लिए बहुत कुछ करेंगे राज्य के लोगों के लिए बहुत कुछ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed