{"_id":"6694b48f6b56a291550533aa","slug":"half-burnt-body-found-again-in-balod-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Balod: बालोद में फिर मिला अधजला शव, मंदिर के प्रांगण में पड़ा था युवक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: बालोद में फिर मिला अधजला शव, मंदिर के प्रांगण में पड़ा था युवक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Mon, 15 Jul 2024 11:03 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:03 AM IST
सार
बालोद में एक युवक का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव मंदिर के प्रांगण में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस धाना महामाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले में एक बार फिर एक युवक की जली हुई अवस्था में लाश मिली है। किल्लेवाड़ी मंदिर के प्रांगण में युवक की लाश मिली है। दो युवक-युवती घूमने आए थे। उन्होंने पहले लाश को देखा। उसके बाद पुलिस और आपातकालीन फोन किया। जिसमें सबसे पहले आपातकालीन वाहन मौके पर पहुंचा। युवक की मदद से उन्हें गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। मामला हत्या है या फिर आत्महत्या का। यह जांच के बाद सामने आ पाएगा। फिलहाल, पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दिया गया है।
चल रही थी सांस
महामाया थाना प्रभारी देव कुमार कोर्राम ने बताया सूचना मिला था कि एक युवक का लाश मिला हुआ है। इसके बाद पुलिस पहुंची तो उसे एंबुलेंस में स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था। कथित रूप से जब युवक युवती ने देखा तो मृतक की सांस हल्की चल रही थी। परंतु अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि लाश के पास एक साइकिल और एक पानी की बोतल मिली है। जिसमें पेट्रोल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
राजहरा का युवक
आपको बता दें कि मृतक युवक का नाम विनय कुमार पिता मनोज कुमार गुप्ता वार्ड क्रमांक 4 राजहरा का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक नाम की पुष्टि नहीं की है। क्योंकि उनके परिजनों को पूछताछ और श्रीनाथ के लिए बुलाया गया है। जब सारी कार्रवाई हो जाएगी। तब नाम पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। परंतु इसी युवक के होने के आशंका अभी तक व्यक्त की जा रही है संदिग्ध हालत में मिले। इस युवक को लेकर मामला गर्म हो गया है क्योंकि हाल ही में अभी पुलिस में टुकड़ों में कटे हुए लाश का मामला सुलझाया था।
विज्ञापन
जांच हुई शुरू
थाना प्रभारी देव कुमार कोराम ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों और आसपास के लोगों को बयान के आधार पर आगे ध्यान शुरू की जाएगी। फिलहाल, यह कहना कठिन होगा कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या और यदि यह हत्या है तो उसके कर्म का पता लगाया जाएगा। जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे जांच प्रक्रिया में तेजी लाया जाएगा।