फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Municipal authorities in Balod crack down on illegal hoardings and posters for firecrackers; promotional banne

बालोद: अवैध पटाखा विज्ञापनों पर नगर पालिका की कार्रवाई, मुख्य मार्गों से हटाए गए बैनर-पोस्टर

Fri, 30 Oct 2026 07:23 PM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 07:23 PM IST
सार

पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में बिना पूर्व अनुमति या नियमों की अनदेखी कर किसी भी प्रकार का व्यावसायिक प्रचार करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Municipal authorities in Balod crack down on illegal hoardings and posters for firecrackers; promotional banne
अवैध पटाखा विज्ञापनों पर नगर पालिका की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में त्योहारी सीजन में बिना अनुमति शहर के प्रमुख मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्ग और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए पटाखों के विज्ञापनों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई की है। नगर पालिका की टीम ने अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टरों को हटाकर जब्त किया।
विज्ञापन


दरअसल, दीपावली के मद्देनजर पटाखा कारोबारियों ने शहर के मुख्य चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्ग और बिजली के खंभों पर बड़ी संख्या में प्रचार सामग्री लगा दी थी। इन विज्ञापनों के कारण शहर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही थी। खासकर व्यस्त चौराहों और तीखे मोड़ों पर लगे बैनर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे थे। वहीं बिजली के खंभों पर लटकते ज्वलनशील पोस्टर सुरक्षा के लिहाज से भी चिंता का विषय बने हुए थे।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अवैध प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद राजस्व और स्वच्छता विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के कर्मचारियों ने सीढ़ियों और अन्य उपकरणों की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर के प्रमुख मार्गों और बिजली के खंभों पर लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाए और उन्हें जब्त किया।


नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर में बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन कर व्यावसायिक प्रचार करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से विज्ञापन सामग्री लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed