{"_id":"6451e858710a3276520d3653","slug":"girl-s-skeleton-found-in-the-forests-of-bhola-plateau-in-balod-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: भोला पठार के जंगलों में मिला नरकंकाल, पास मिला बैग और एडमिट कार्ड, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: भोला पठार के जंगलों में मिला नरकंकाल, पास मिला बैग और एडमिट कार्ड, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 03 May 2023 10:22 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 03 May 2023 10:22 AM IST
सार
मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है, पूरा मामला भोला पठार जंगल का है। अब यह कंकाल कितने दिन पुराना है यह फॉरेंसिक जांच के बाद पता चल पाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्रेगुड़ा गांव के भोला पठार के जंगल में एक नर कंकाल मिला है। जिसके बाद से क्षेत्र में हलचल मच गई गई है। नरकंकाल के पास बाल और चूड़ी मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि कंकाल युवती का है फिलहाल पुलिस पुष्टि करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दे दी गई है। माना जा रहा है कि किसी ने युवती की हत्या कर शव यहां फैंक दिया गया। वहीं मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है पूरा मामला भोला पठार जंगल का है। अब यह कंकाल कितने दिन पुराना है यह फॉरेंसिक जांच के बाद पता चल पाएगा।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह कंकाल को देखा गया है। देखते ही देखते यह बात आग की तरह फैल गई। फिलहाल मौके के लिए कोतवाली थाने की टीम रवाना हो चुकी है। पुलिस की जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती कौन है और किस वजह से उनकी मौत हुई है। पास में ही एक बैग मिला है जिसमें एक एडमिट कार्ड है, जो कि गुरुर के मां बहादुर कलारिन कॉलेज का बताया जा रहा है। एडमिट कार्ड में कविता पिता मिश्रीलाल नाम लिखा हुआ है।
विज्ञापन