फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Five accused arrested in case of fire to car of district president of Hamar Raj Party in Balod

Balod News: जेल से दी गई सुपारी...फिर बदमाशों ने नेता की कार में लगाई आग; पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा

Sun, 07 Dec 2025 09:44 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: राहुल तिवारी Updated Sun, 07 Dec 2025 09:44 AM IST
सार

बालोद में हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की कार में आग लगाने के मामले में पुलिस ने पांच बदमाश को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि जेल में बंद अश्वनी डडसेना और उसकी पत्नी ने सुपारी दिलाई थी। आरोपियों को शहर में पैदल मार्च कर कोर्ट में पेश किया गया।
 

विज्ञापन
Five accused arrested in case of fire to car of district president of Hamar Raj Party in Balod
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद में सुपारी लेकर हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की कार में आग लगाने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को आज पुलिस ने शहर में पैदल मार्च कराते हुए कोर्ट पेश किया।

विज्ञापन


बता दें कि घटना एक दिसंबर की रात की है, जब बुढ़ापारा वार्ड क्रमांक 20 पाररास निवासी देवेंद्र साहू की कार को अज्ञात लोगों ने उनके घर के भीतर खड़ी स्थिति में आग के हवाले कर दिया था। मामले की शिकायत पर थाना बालोद में अपराध दर्जकर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि जेल में बंद अश्वनी डडसेना ने पत्रकार देवेंद्र साहू को नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी दी थी। बताया जा रहा है कि डडसेना ने फैजान नामक आरोपी को सुपारी देकर कहा था कि देवेंद्र साहू को जान से मार दो, और इस काम में उसकी पत्नी, ग्राम अंगारी सरपंच ममता डडसेना की भी भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में पुलिस ने अनिकेत मेश्राम, सूरज रंगारी, दानेश्वर साहू, मोहम्मद फैजान और अभिषेक चौरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल और कपड़े जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed