फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Elderly bicycle rider dies due to car collision in Balod

Balod: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, सत्संग से लौट रहा था; पुलिस ने पीछा कर गाड़ी पकड़ी, चालक भाग निकला

Sun, 28 May 2023 04:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 28 May 2023 04:49 PM IST
सार

ग्रामीणों की मदद से कार सवार लोगों को पकड़ा गया है। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। वहीं चालक का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सत्संग सुनकर बुजुर्ग अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। 
 

विज्ञापन
Elderly bicycle rider dies due to car collision in Balod
टक्कर से क्षतिग्रस्त साइकिल। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार का पीछा किया। इस बीच ग्रामीणों ने भी कार को घेर लिया। इसके चालक कार छोड़कर भाग निकला। इसके बाद अंदर बैठे लोगों को उतार लिया और पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसा सनौद थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोशागोंदी निवासी रेवाराम साहू (78) सत्संग सुनकर साइकिल से लौट रहे थे। अभी वह ग्राम पिक्रीपार के पास पहुंचे थे कि, एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रेवाराम उछलकर सड़क पर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एएसआई भुजबल साहू ने बताया कि, टक्कर के बाद कार भाग निकली। पुलिस को सूचना मिली तो पीछा किया। इस बीच ग्राम अरमारी के पास चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed