फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   drunk young man dies after falling from bridge in balod

पुल से गिरकर युवक की मौत: परिजनों ने सोचा सो रहा है, सुबह मिली लाश; देर रात डांस करने के बाद निकला था घूमने

Thu, 04 May 2023 05:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 04 May 2023 05:34 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि, शराब के नशे में युवक टॉयलेट जानें की बात कहकर निकला था। देर तक जब वह नहीं आया तो लोगों ने समझा कि वह कहीं सोया होगा, लेकिन सुबह पता चला कि किसी युवक की लाश पुल के नीचे पड़ी है। परिवार के लोगों ने वहा जाकर देखा तो अक्षय का शव था। 

विज्ञापन
drunk young man dies after falling from bridge in balod
डौंडी थाना, बालोद। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक युवक की पुल से गिरकर मौत हो गई। उसका शव गुरुवार सुबह मिला, तो परिजनों को पता चला। युवक परिवार के शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा था। बुधवार देर रात शराब के नशे में जमकर डांस किया और फिर घूमने के लिए घर से निकल गया। परिजनों को लगा घर में सो रहा होगा। सुबह आसपास के लोगों ने मौत की खबर दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम मुल्ले निवासी अक्षय गावड़े (26) अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए डोंडी ब्लॉक के ग्राम उकारी आया था। परिवार में बुधवार को हल्दी कार्यक्रम था। इस दौरान लोग जमकर डांस क रहे थे। अक्षय ने इस दौरान शराब पी और फिर परिवार वालों के साथ रात करीब 2 बजे तक डांस करता रहा। इसके बाद बाहर घूमने के लिए निकल गया। अगले दिन सुबह पुल के नीचे उसका शव मिला। सिर पर नुकीले पत्थर लगने से उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


टॉयलेट जानें की बात कहकर निकला
परिजनों ने बताया कि, शराब के नशे में युवक टॉयलेट जानें की बात कहकर निकला था। देर तक जब वह नहीं आया तो लोगों ने समझा कि वह कहीं सोया होगा, लेकिन सुबह पता चला कि किसी युवक की लाश पुल के नीचे पड़ी है। परिवार के लोगों ने वहा जाकर देखा तो अक्षय का शव था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक माना जा रहा है कि पुल से गिरकर युवक की मौत हुई है। हालांकि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed