फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CM Baghel arrived to pay tribute to late Dulari Ram Sinha

स्वर्गीय दुलारी राम सिन्हा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम बघेल, कई दिग्गज रहे मौजूद; बेटी हैं बालोद से विधायक

Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 05:51 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वर्गीय दुलारी राम सिन्हा के शोक कार्यक्रम में शामिल हुए। शोक सभा में सभी ने स्वर्गीय दुलारी राम सिन्हा के जीवन से जुड़े अपने अनुभवों को याद किया।

विज्ञापन
CM Baghel arrived to pay tribute to late Dulari Ram Sinha
स्वर्गीय दुलारी राम सिन्हा को सीएम बघेल ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बालोद जिले के गुरुवार को ब्लॉक के ग्राम बोड़रा पहुंचे और स्वर्गीय दुलारी राम सिन्हा के शोक कार्यक्रम में शामिल हुए। स्वर्गीय दुलारी राम सिन्हा संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा के पिता और पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा के ससुर थे और गांव के वरिष्ठ नागरिक थे। शोक सभा में सभी ने स्वर्गीय दुलारी राम सिन्हा के जीवन से जुड़े अपने अनुभवों को याद करते हुए उनके जीवन की प्रेरक बातों को याद किया।

विज्ञापन

 

गायत्री परिवार को समर्पित रहा जीवन
ग्राम बोड़रा पहुंचने के साथ ही मुख्यमंत्री ने स्व. दुलारी लाल सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और हाल जाना। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान शोक कार्यक्रम में शामिल होने आए सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले बालोद आगमन हुआ तब विधायक संगीता सिन्हा ने स्वर्गीय दुलारी राम सिन्हा जी के स्वास्थ्य के बारे में बताया था। उन्हें धमतरी से बाहर ले जाया गया। नियति के सामने हम नतमस्तक हैं। स्वर्गीय सिन्हा जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन गायत्री परिवार को समर्पित किया और वे कल्याण कालेज से रजिस्ट्रार के पद पर रिटायर हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिग्गज रहे मौजूद 
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, विधायक भानुप्रतापपुर श्रीमती सावित्री मंडावी, पूर्व विधायक भैय्याराम सिंहा सहित कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed