फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   children boycotted government school for demand of teachers In Balod

Balod News: छात्रों ने किया शासकीय स्कूल का बहिष्कार; परिजन बोले- 74 बच्चे कैसे पढ़ेंगे दो शिक्षकों के भरोसे

Mon, 03 Jul 2023 04:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jul 2023 04:03 PM IST
सार

बालोद के ग्राम खुर्सीपार में शासकीय प्राथमिक शाला का सोमवार को परिजनों और बच्चों ने बहिष्कार कर दिया। स्कूल में केवल शिक्षक ही बैठे नजर आए। परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। कुर्सियां खाली और कक्षाएं वीरान रहीं। 

विज्ञापन
children boycotted government school for demand of teachers In Balod
प्राथमिक स्कूल खुर्सीपार, बालोद। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बालोद के ग्राम खुर्सीपार में शासकीय प्राथमिक शाला का सोमवार को परिजनों और बच्चों ने बहिष्कार कर दिया। स्कूल में केवल शिक्षक ही बैठे नजर आए। परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। कुर्सियां खाली और कक्षाएं वीरान रहीं। सरपंच रोहित कुमार ठाकुर ने बताया कि हम लंबे समय शिक्षक की मांग कर रहे हैं। यहां पर 74 बच्चों में सिर्फ दो ही शिक्षक हैं। ऐसे में बच्चे कैसे पढ़ेंगे। कहा कि, जब तक शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो जाती तब तक बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे।  

विज्ञापन


स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि यहां 74 बच्चे पंजीकृत हैं और तीन टीचर हैं। इसमें से एक शिक्षक को दूसरी जगह अटैच किया गया है। वहीं एक पुरुष शिक्षक हैं, जो कि पैरालाइज हैं। इस तरह शिक्षकों की कमी है। हमें स्कूल आने के बाद पता चला कि पालकों ने बहिष्कार कर दिया है। उनका कहना है कि, जब तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं आएंगे तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। ऐसे में हम क्या कर सकते हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी है। आगे वही निर्णय करेंगे। 
विज्ञापन




गिर रहा शिक्षा का स्तर
सरपंच रोहित कुमार ठाकुर ने बताया कि विद्यालय में दो शिक्षक हैं। एक तो पैरालाइज हैं। दूसरी एक शिक्षिका जो की प्रधान पाठक का सारा कार्य करती हैं। वह दस्तावेज बनाने में ही व्यस्त रहती हैं। इस तरह बच्चों को कोई पढ़ाने वाला नहीं रहता। इसलिए भले हम बच्चों को घर में रखेंगे पर विद्यालय नहीं भेजेंगे। शिक्षा का स्तर काफी गिरता जा रहा है। हम लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि पर्याप्त तीन शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed