Elephant Attack: बालोद पुलिस कंट्रोल रूम में घुसा हाथी, जान बचाने छिपे कर्मचारी; कोरबा में महिला पर किया हमला
उत्पात मचा रहे हाथी अब बालोद तक पहुंच गए हैं। दल से बिछड़कर एक हाथी सोमवार रात शहर में घुस आया। इसके चलते हड़कंप मच गया। हाथी पुलिस कंट्रोल रूम में घुस गया और वहां से साइबर सेल के दफ्तर जा पहुंचा। वहीं दूसरी ओर कोरबा में फल बीनने गई महिला पर हाथी ने हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में लगातार हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। अंबिकापुर, जशपुर, महासमुंद और कोरबा में उत्पात मचा रहे हाथी अब बालोद तक पहुंच गए हैं। दल से बिछड़कर एक हाथी सोमवार रात शहर में घुस आया। इसके चलते हड़कंप मच गया। हाथी पुलिस कंट्रोल रूम में घुस गया और वहां से साइबर सेल के दफ्तर जा पहुंचा। यह देखकर कर्मचारी जान बचाने के लिए अपने-अपने कार्यालय में छिप गए। वहीं दूसरी ओर कोरबा में फल बीनने गई महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई है।
दरअसल, बालोद शहर में तंदुला जलाशय से होता हुआ हाथी पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच गया। दंतैल हाथी को सामने देख पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए मेज-कुर्सी के नीचे छिप गए। रात करीब 9 बजे से 10.30 बजे तक हाथी वहीं इधर-उधर घूमता रहा। सबसे पहले आमापारा के लोक निर्माण विभाग के क्वार्टर और फिर वहां से पुलिस कंट्रोल रूम व साइबर सेल में पहुंच गया। वहां से निकलने के बाद मुख्य मार्ग होते हुए हाथी जुर्री पारा की ओर बढ़ गया। इसके चलते शहर में भी डर फैल गया।
हाथी को देख गेट किया बंद, अंदर फंसे साइबर सेल के कर्मचारी
पुलिस कर्मियों ने बताया कि सबसे पहले साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक धरम भुआर्य ने हाथी को देखा। इसके बाद अन्य लोगों जानकारी दी। समय रहते आधे कर्मचारी कार्यालय को छोड़कर निकलने में सफल हो गए, वहीं 15 से 20 कर्मचारी अंदर ही फंसे रहे। इसके बाद दोनों तरफ के चैनल गेट को बंद करके एक कमरे में छिपकर किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने समय काटा। पुलिस कंट्रोल रूम में के पास ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा का बंगला भी है। इसके चलते उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।
लोहारा परिक्षेत्र के जंगल में पहुंचा हाथी
बताया जा रहा है कि, हांथी की वर्तमान लोकेशन कक्ष क्रमांक 288 आरएफ परिसर जाटादाह सहायक वृत्त गैंजी परिक्षेत्र लोहारा है। इसके बाद वन विभाग ने ग्राम बैहाकुआ, जाटादाह, शिवनी, पोपलाटोला, सहगांव, गैंजी, भालूकोंहा, कामता ऊरेटा, गुरामी, भरदा पिंगाल, मरईटोला बोईरडीह में अलर्ट किया है। टीम लगातार पेट्रोलिंग भी कर रही है। यह हाथी करीब तीन वर्षों से सक्रिय है। जो लगातार जिले के अन्यत्र क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। पहली बार हाथी शहर में घुसा है, तो लोगों के होश उड़ गए।
कोरबा : डोरी फल बिनने जंगल गई वृद्धा पर हाथी ने किया हमला
वहीं दूसरी ओर कोरबा में करतला क्षेत्र के ग्राम मदवानी में रहने वाली एक वृद्धा पर हाथी ने हमला कर दिया। महिला डोरी फल बीनने के लिए जंगल में गई थी। इस दौरान हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया। महिला के बेहोश होने के बाद मरा हुआ समझकर हाथी चला गया। महिला का नाम तीजमति है। इसके बाद बाद महिला की साथियों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को अंदरुनी चोटें लगी है। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.