फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   chattisgarh healt department distributed 'Speed' kit to children suffering from diabetes in balod

बाल मधुमेह सुरक्षा अभियान: बच्चों को वितरित की गई 'स्पीड', 13 साल की उम्र तक पंजीकरण, 21 साल तक मिलेगी मुफ्त

Wed, 07 Jun 2023 03:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

डीपीएम अखिलेश शर्मा एवं इस अभियान के नोडल अधिकारी संजीव ग्लैड ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान मधुमेह रोगियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। यह किट एक वर्ष के लिए है। इस किट के उपयोग से बच्चों में काफी सुधार देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
chattisgarh healt department distributed 'Speed' kit  to children suffering from diabetes in balod
मधुमेह पीड़ित बच्चों को वितरित की गई किट। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मुख्यमंत्री बाल मधुमेह सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को 18 बच्चों को सुरक्षा किट 'स्पीड' का वितरण किया गया। यह किट मधुमेह पीड़ित बच्चों को दी गई है। किट के लिए 13 वर्ष के तक के बच्चे पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें 21 वर्ष की उम्र तक निशुल्क प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि, इस किट में मधुमेह ग्रसित लोगों के लिए संपूर्ण इलाज की सुविधाएं हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जा रही इस किट में इंसुलिन के साथ-साथ ग्लूकोमीटर सहित अन्य महत्वपूर्ण सुविधा की वस्तुएं उपलब्ध हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी इस किट का प्रयोग स्वयं ही कर सकते हैं। यह किट यूजर फ्रेंडली, चाइल्ड फ्रेंडली है और इसकी का उपयोग करने के लिए कोई खास प्रशिक्षण भी नहीं चाहिए।  वैसे आज बच्चों को सामान्य उपयोग के लिए डॉक्टर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन




कोई गंभीर मरीज नहीं
डीपीएम अखिलेश शर्मा एवं नोडल अधिकारी संजीव ग्लैड ने बताया कि  4 से 5 लोग नॉर्मल आ गए हैं। कोई भी गंभीर नहीं है। साल में एक बार स्पीड का वितरण किया जाता है पिछले वर्ष जो किट वितरित की गई थी, उसका रेगुलर उपयोग करने के बाद चार से पांच लोग आज बेहद स्वस्थ हैं और उन्हें अन्य बाहर की दवाइयां को जरूरत नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल फ्री नम्बर में कर सकते हैं पंजीयन
विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 104 भी जारी किया जा रहा है। इसके माध्यम से मरीज अपना नाम एवं विस्तृत जानकारी दर्ज करा सकते हैं। टोल फ्री नम्बर नम्बर से पंजीयन कराने वाले मरीजों को विभाग द्वारा उचित परीक्षण किया जाएगा। एवं पुष्टि उपरांत ऐसे मरीजों को इस योजना का अंग बनाया जाएगा। इसके बाद उन्हें मुफ्त में इंसुलिन दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed