फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CG election 2023 Rajendra Rai accused Congress MLA of embezzling commission

CG election 2023: राजेंद्र राय ने कांग्रेस विधायक पर कमीशन खोरी का लगाया आरोप, भाजपा पर भी साधा निशाना

Fri, 27 Oct 2023 06:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 06:38 PM IST
सार

पूर्व विधायक राजेंद्र राय राज परिवार के वंशज हैं। राय ने वर्ष 2011 में अपने पुलिस विभाग के डीएसपी पद से इस्तीफा दिया और 2013 में कांग्रेस से प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ा। जहां उन्होंने जीत दर्ज करते हुए 72720 वोट हासिल किया था।

विज्ञापन
CG election 2023 Rajendra Rai accused Congress MLA of embezzling commission
राजेंद्र राय,नेता, जेसीसीजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा से इस्तीफा देकर जेसीसीजे का दामन थामने वाले पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय ने आज बालोद कलेक्टोरेट में गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वर्तमान में जो विधायक हैं कांग्रेस के कुंवर सिंह निषाद उनकी 30 से 40 प्रतिशत कमीशन की शिकायत दिल्ली तक है पर संगठन मुंह बंद कर बैठा हुआ है। जिन्हें भाजपा ने टिकट दिया है बीरेंद्र साहू उनके विडियोज जारी हो रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा में कोई सुनने वाला नहीं- राजेंद्र राय

भारतीय जनता पार्टी को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने कहा कि भाजपा में तो कोई सुनने वाला नहीं है। बाहर से आए हुए लोग अपने अंदर में कमांड लेकर रखा है सभी सर्वे को दरकिनार कर टिकट दिया गया है यहां तक कि हमारे समाज के लोग जब मिलने गए तब भी उन्हें सम्मान नहीं दिया गया तभी से मैं नाराज चल रहा था और भाजपा में पूर्व विधायक पूर्व मंत्रियों का कोई सम्मान नहीं है, ऐसे में मैने तुरंत इस्तीफा दिया और अमित जोगी का ऑफर आया अब हम जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन


कौन हैं आर के राय 

पूर्व विधायक राजेंद्र राय राज परिवार के वंशज हैं। राय ने वर्ष 2011 में अपने पुलिस विभाग के डीएसपी पद से इस्तीफा दिया और 2013 में कांग्रेस से प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ा। जहां उन्होंने जीत दर्ज करते हुए 72720 वोट हासिल किया था। आरके राय ने बीजेपी के वीरेंद्र साहू को 21 हजार 280 मतों के अंतर से हराया था। इसके बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कांग्रेस से अलग होकर पार्टी बनाई तो वो जनता कांग्रेस जोगी में शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed