{"_id":"663dadc2a5b93b2b6c0e28ea","slug":"body-of-missing-youth-found-in-boirdih-dam-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: 'मुझसे नहीं हो रहा मैं जा रहा हूं', मैसेज लिखकर लापता हो गया था युवक; बोइरडीह डैम में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: 'मुझसे नहीं हो रहा मैं जा रहा हूं', मैसेज लिखकर लापता हो गया था युवक; बोइरडीह डैम में मिला शव
Fri, 10 May 2024 10:46 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 May 2024 10:46 AM IST
सार
बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र के राजहरा के वार्ड क्रमांक 14 का रहने वाला एक युवक सोमवार को लापता हो गया था। उसकी बाइक बेहरडीय डैम के पास मिली थी। अब उसका शव डैम से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र के राजहरा के वार्ड क्रमांक 14 का रहने वाला एक युवक सोमवार को लापता हो गया था। उसकी बाइक बेहरडीय डैम के पास मिली थी। अब उसका शव डैम से बरामद कर लिया गया है। उसने अपने दोस्त को मैसेज किया कि अब मुझसे नहीं हो रहा मैं जा रहा हूं। जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद से परिजन और उसके दोस्त लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
मृतक नरेश कुमार ने मरने से पहले अपने दोस्त को मैसेज में लिखा था, 'भाई माफ कर देना, सॉरी और गुड बाय भाई, बाइक लेने डैम आ जाना चाबी लेके तेरे वाली, नहीं हो पा रहा अब मेरे से।' तीन दिन पहले महामाया थाना क्षेत्र के बोइरडीह डैम के पास युवक की बाइक और चप्पल बरामद हुई थी। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन