फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   body of an unknown person was found on the roadside in Naragaon

Balod: नारागांव में सड़क किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, ग्रामीणों में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Aug 2025 10:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Aug 2025 10:41 AM IST
विज्ञापन
body of an unknown person was found on the roadside in Naragaon
Balod News - फोटो : अमर उजाला

बालोद के गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम नारागांव में आज सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव को देखकर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुर थाना की टीम मौके पर रवाना हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और प्राथमिक जांच जारी है। शव मिलने की घटना को लेकर ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बालोद जिले में पूर्व में भी सड़क किनारे शव मिलने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed