फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Balod's Harshwati Sahu made it to top 5 in class 12th

CGBSE Board Result 2024: बालोद की हर्षवती ने 12वीं में टॉप 5 में बनाई जगह, सिविल सर्विसेस में जाने की तैयारी

Fri, 10 May 2024 08:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 May 2024 08:26 AM IST
सार

हर्षवती ने 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप 5 में जगह बनाई है। बेटी की इस सफलता है पूरा परिवार खुश है।

विज्ञापन
Balod's Harshwati Sahu made it to top 5 in class 12th
हर्षवती साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के झलमला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली हर्षवती साहू ने 12वीं की कक्षा में टॉप 5 में स्थान बनाया है। उनकी इस कामयाबी से विद्यालय और परिजन काफी खुश हैं, झलमला विद्यालय ने अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है। आपको बता दें कि हर्षवती साहू आर्ट्स की स्टूडेंट हैं और वो आगे शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहती हैं, हर्षवति ने बताया कि मेहनत करते हैं तो सफलता जरूर मिलती है। बिना मेहनत के सफलता की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

विज्ञापन


बेटी की इस सफलता से पूरा परिवार गदगद है और उनके पिता किरण साहू ने बताया कि वे कृषि मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने जो मेहनत की है वो आज सफल हुई है, बेटी ने उस मेहनत का फल दिया है। बता दें हर्षवती ने 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर पांचवें नंबर आई हैं। बेटी की इस सफलता है पूरा परिवार खुश है।
विज्ञापन


सिविल सेवा में जाने की तैयारी
हर्षवती  सिविल सर्विसेज में जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी वह बेहतर करना चाहती हैं। वह अपने भविष्य के लिए दो ऑप्शन लेकर चल रही हैं। जिसमें शिक्षा विभाग और सिविल सर्विसेज शामिल हैं। उनका कहना है कि हम मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर हाथ आएगी। मैंने मेहनत की और परिणाम मेरे सामने है। मेरे शिक्षकों ने भी मुझ पर विश्वास दिखाया था और मैं उनके विश्वास पर खरा उतर पाई हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed