फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   absence of a teacher in school affects the education of children

बालोद: स्कूल में शिक्षिका की लगातार अनुपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित, अभिभावक नाराज; डीएम से की शिकायत

Tue, 02 Sep 2025 04:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Sep 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
absence of a teacher in school affects the education of children
Balod News - फोटो : अमर उजाला

ग्राम डुमरघुंचा की शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षिका देवश्री देवांगन की लगभग एक वर्ष से लगातार अनुपस्थिति से स्कूल संचालन प्रभावित हो रहा है। इस मामले में ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत की है, जिसमें शिक्षक की अनुपस्थिति और संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई न किए जाने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका द्वारा लगातार अपनी छुट्टी को बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले शिक्षिका गर्भवती होने के चलते छुट्टी पर थीं। लेकिन उसके बाद से लगातार वह अपना अवकाश लगातार बढ़ावा रही हैं। अभी हाल ही में फिर से 3 महीने छुट्टी बढ़ाने का आवेदन दिया गया है। जिसके कारण स्कूल में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है।  
विज्ञापन


ग्रामीण पुरण लाल साहू ने बताया कि लोगों की मांग है कि इस मामले की सही जांच करा आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। यह मामला शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, और इसे लेकर दायर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षा का स्तर ना गिरे इस बात की हमें चिंता है, हम अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। लेकिन लगातार शिक्षक की अनुपस्थिति से बच्चों के शिक्षा पर भी काफी गहरा असर देखने को मिल रहा है और बच्चे भी कहते हैं कि बिना शिक्षक हम पढ़ाई कैसे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed