फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   A silent complaint against Gunderdehi Mandal President a photo of him in handcuffs is going viral after new ap

Balod: गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष के खिलाफ दबी जुबान शिकायत, नई नियुक्ति के बाद हथकड़ी वाला फोटो हो रहा वायरल

Wed, 25 Dec 2024 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Dec 2024 07:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सत्ताधारी पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 9 मंडलों को 17 मंडलों में विघटन किया है इसके बाद सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। 

विज्ञापन
A silent complaint against Gunderdehi Mandal President a photo of him in handcuffs is going viral after new ap
गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष के खिलाफ दबी जुबान शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सत्ताधारी पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 9 मंडलों को 17 मंडलों में विघटन किया है इसके बाद सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है लेकिन नए मंडलों के अध्यक्षों के दावेदारों और नियुक्ति के बाद से कई जगहों पर दबी जुबान विरोध की बातें सामने आ रही है दावेदारी की बात करें तो बालोद जिले के गुरूर मंडल में एक दावेदार शशिकांत जगदले ने वहीं के अपने अन्य दावेदार आनंद शर्मा के खिलाफ संगठन में शिकायत की थी इसके बाद से वहां की नियुक्ति को फिलहाल रोक दिया गया है वहीं अन्य 16 मंडलों में जो नियुक्ति हुई उसमें भी कुछ आपराधिक किस्म के लोगों को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है जिसके बाद से अब प्रदेश स्तर तक शिकायतों का दौर शुरू हो चुका है वहीं गुण्डरदेही के नए अध्यक्ष का हथकड़ी लगा फोटो भी सोशल मीडिया में फैलने लगा है वहीं गुण्डरदेही विधानसभा के देवरी मंडल अध्यक्ष के खिलाफ भी शिकायतों का दौर शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

 

गुण्डरदेही अध्यक्ष का फोटो वायरल
गुंडरदही मंडल में जिस नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है उसका नाम है युवराज मारकंडे अब उनके अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से पार्टी के लोगों में ही उनका हथकड़ी पहने हुए फोटो वायरल हो रहा है साथ ही उनके खिलाफ दर्ज मामले भी चर्चा में हैं आपको बता दें कि युवराज मारकंडे के खिलाफ गुंडरदेही थाने में तीन मामले दर्ज हैं जिसकी जानकारी भी अब सोशल मीडिया में सामने आने लगी है जिसमें से एक मामला गाली गलौज का है दूसरा मामला शांति भंग करने का और तीसरा एक संघीय अपराध होने के अंडे से पर इसके बाद से प्रदेश स्तर पर नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के संदर्भ में शिकायत होने लगी है।

विज्ञापन


कहीं पद रिक्त तो कहीं विरोध
शशिकांत जगदाले के शिकायत के बाद से यहां पर अध्यक्ष के पद को रिक्त कर दिया गया है और नियुक्ति को लेकर अभी तक किसी तरह की बातें सामने नहीं आ रही है वही गुंडारेही के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं आखिर कैसे इस तरह आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद भी यह नियुक्तियां की गई है और प्रदेश स्तर पर इसकी शिकायत होनी शुरू हो चुकी है सोशल मीडिया में भी मंडल अध्यक्ष के फोटो वायरल हो रहे हैं यूं कह सकते हैं कि कई जगहों पर नियुक्ति के बाद विरोध और विवाद भी होने लगे हैं। इस मामले में मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे एवं जिलाध्यक्ष पवन साहू से फोन में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed