फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   97 thousand 654 students wrote postcards to vote with collector To make voters aware

मतदाताओं को जागरूक करने की अनोखी पहल: 97 हजार 654 छात्रों ने लिखा पोस्टकार्ड, कलेक्टर भी बैठकर लिखने लगे

Wed, 06 Sep 2023 10:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 10:42 PM IST
सार

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 97 हजार 654 छात्रों ने कलेक्टर के साथ मतदान करने के लिए एक पोस्टकार्ड कार्ड लिखा है। लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सेदारी करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा भी इस आयोजन में पहुंचे। जहां वे बच्चों के साथ खुद भी पोस्ट कार्ड लिखने बैठ गए।

विज्ञापन
97 thousand 654 students wrote postcards to vote with collector To make voters aware
कलेक्टर के साथ स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिला प्रशासन बालोद जिले में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने नए-नए माध्यमों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।आज बालोद जिले में कुल 97 हजार 654 पोस्टकार्ड मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लिखवाए गए। इस दौरान कक्षा छठवीं से लेकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचारों से दोस्तों, परिवार जनों सभी को मतदान के लाभ से अवगत कराया।

विज्ञापन


लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सेदारी करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा भी इस आयोजन में पहुंचे। जहां वे बच्चों के साथ खुद भी पोस्ट कार्ड लिखने बैठ गए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को अपने परिजनों के अलावा सभी परिचित लोगों को पोस्टकार्ड लिखकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा। परिजनों के अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मोहल्ले के सभी लोगों को भी मतदान करने के लिए अपील करने को कहा। जिससे हमारा लोकतंत्र और अधिक मजबूत और परिपक्व बन सके।

विज्ञापन

लोकतंत्र को सशक्त बनाने मतदान का बने हिस्सा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि हमारे लोकतंत्र को सशक्त, मजबूत एवं और अधिक परिपक्व बनाने हेतु देश के प्रत्येक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित लोगों को भय एवं प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी प्रकार के निर्वाचनों में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई।

आपको बता दें कि कि आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में कक्षा छठवीं से लेकर महाविद्यालय तक के कुल 97 हजार 694 छात्र-छात्राओं ने पोस्ट कार्ड एवं पत्र लिखकर सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। 

स्वाधीनता सेनानियों का अथक परिश्रम 
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि हमारे महान देशभक्तों एवं स्वाधीनता सेनानियों के अथक परिश्रम, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिकल्पना के फलस्वरूप हमारे देश में बेहतरीन लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम हुआ है। इसलिए लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु हम सभी को सभी प्रकार के निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना आवश्यक है। आगे उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के अंतर्गत हमारे देश में पंचायत, नगरीय निकाय, विधानसभा, लोकसभा आदि विभिन्न प्रकार के निर्वाचन सम्पन्न होते हैं और हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed