फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod Road Accident truck car and bike collided five died and three injured

बालोद में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, पांच की दर्दनाक मौत, बाइक सवार चपेट में आया

Fri, 10 Mar 2023 04:44 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 04:44 PM IST
सार

आयरन ओर से भरी ट्रक से  कार टकराकर रेलिंग से जा भिड़ी। इस हादसे में एक बाइक सवार भी चपेट में आया है। जानकारी के अनुसार अभी तक पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, तीन घायल हैं।

विज्ञापन
Balod Road Accident truck car and bike collided five died and three injured
आयरन ओर से भरी ट्रक से  कार टकराकर रेलिंग से जा भिड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बालोद जिले से एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आयरन ओर से भरी ट्रक से कार टकराने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना डोंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला की बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए। बताया जा रहा है कि शव भी क्षत विक्षत हो गए।

विज्ञापन

 

आयरन ओर से टकराई कार 

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 19 बीजी 1705 आयरन ओर भरकर भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर जा रही थी। वहीं इसी दरमियान एक बाइक एवं एक कार सामने की दिशा से जा रहे थे। जहां कार की आयरन ओर से भरी ट्रक से टक्कर हो गई। इस दौरान कार सहित बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गया। जिससे 5 लोगों के मौत की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन

 

एक 13 साल की लड़की भी 

ट्रक, कार और बाइक में भिड़ंत से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों एवं घायलों को डौंडी अस्पताल लाया गया मरने वालों की संख्या लगभग 5 है जिसमे एक 13 साल की लड़की भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सड़क में हादसे के बाद रेलिंग से कार जा टकराई जहां पर हादसा और गंभीर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दल्ली राजहरा थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि कार में 5 लोग सवार थे। जिसमें से परमेश्वर देवांगन घायल है। परमेश्वर देवांगन का नारायणपुर में घर बन रहा है।  जिसका कार सवार बनाने का ठेका लिए हुए हैं। हादसे में परमेश्वर देवांगन की 13 साल की बेटी जान्हवी देवांगन, लिखन देवांगन, भूपेंद्र वैष्णव, हेमचंद देशमुख की मृत्यु हुई है। वहीं, जो पोस्ट मास्टर बाइक सवार था उसका नाम नकुल साहू बताया जा रहा है वहीं एक परमेश्वर देवांगन घायल बताया जा रहा है।

 

पहुंच रहे परिजन

आपको बता दें कि मामले में पुलिस प्रशासन एक्टिव है कई थाना प्रभारी वहां पर पहुंचे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और उन्हें बुलाने की कोशिश की जा रही है कुछ लोगों के परिजनों का नाम पता चल पाया है और कुछ लोगों की जानकारी अभी भी एकत्र की जा रही है। क्योंकि नारायणपुर में परमेश्वर का घर बन रहा है और लोग ठेका लिए हुए हैं इसलिए वाहन में घर निर्माण की औजार भी रखे हुए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed