फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod Police arrested accused of raping a 12 year old minor

आश्रम में गंदा काम: 12 साल की नाबालिग संग शिष्य ने किया दुष्कर्म, पांच माह बाद खुलासा; आरोपी और बाबा गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2025 04:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 24 Jul 2025 04:53 PM IST
सार

बालोद जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक-20 में आश्रम में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Balod Police arrested accused of raping a 12 year old minor
कथित बाबा और आरोपी दोनों गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में एक आश्रम में 12 साल की नाबालिग के साथ पांच महीने पहले हुए यौन शोषण का मामला उजागर हुआ है। यह जघन्य अपराध एक वायरल वीडियो के बाद सामने आया। आश्रम के एक शिष्य पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इसके अतिरिक्त, कथित बाबा पर मामले को दबाने का प्रयास करने का भी आरोप लगा है। पुलिस ने एक सह आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 20 में पाररास रोशन नगर में स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम के शिष्य पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप है। लगभग पांच माह पुराने मामले से जुड़े कुछ वीडियो वायरल वायरल हो रहा है। इसमें कथित बाबा और एक युवक नजर आ रहा है। आरोपी शिष्य शादीशुदा है। दोनों के बीच आश्रम की शिष्य के साथ अनाचार मामले को लेकर बातचीत होती है। इसी दौरान आरोपी शिष्य अपराध करना कबूलता है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और पीड़िता के पिता के माध्यम से एक आवेदन लेकर जांच कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed