फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ball broken during lift construction two laborers fell from the fourth floor one died and one injured

Balod News: लिफ्ट निर्माण के दौरान टूटी बल्ली, चौथी मंजिल से गिरे दो मजदूर, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 27 Mar 2023 01:12 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अभिषेक वर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 01:12 PM IST
सार

सदर बाजार के प्रवेश के पहले रामदेव चौक के पास एक मकान निर्माण के दौरान चौथी मंजिल से दो मजदूर गिर गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया है।

विज्ञापन
Ball broken during lift construction two laborers fell from the fourth floor one died and one injured
हादसे में एक मजदूर की मौत तो दूसरे की हालत गंभीर है। - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के रामदेव चौक में एक मकान में लिफ्ट निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बल्ली टूटने से चौथी मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूर नीचे गिर गए। जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मृतक का नाम राजू पटेल बताया जा रहा है जोकि ग्राम चिल्हाटी का निवासी है। वहीं, अन्य घायल का नाम महेंद्र भूआर्य बताया जा रहा है जो कि ग्राम तरौद का रहने वाला है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि बलिया टूटने से हादसा हुआ है। अचानक हादसा होने के कारण मजदूरों को भी कुछ समझ में नहीं आया जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

हादसे से सदमे में मज़दूर

काम फिलहाल रोक दिया गया है। वहां लगभग 12 से 15 मजदूर कार्य कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार विगत एक महींने से यहां पर निर्माण कार्य जारी था और चौथी मंजिल पर यह लोग चढ़कर काम कर रहे थे। बल्ली टूटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और एक मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया वहीं मृतक मजदूर के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धड़ाम से आई आवाज, देखा तो गड्ढे में गिरे थे

साथी मजदूर लेखा ने बताया कि हम सब रोजाना की तरह काम कर रहे थे और यह लोग ऊपर चौथी मंजिल में चढ़े हुए थे। अचानक बल्ली टूटने की आवाज और ऊपर से कुछ लोगों के गिरने की आवाज आई। तो हम दौड़कर पहुंचे तो देखें कि दोनों मजदूर गड्ढे में गिरे हुए थे और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद आनन-फानन में 108 को बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां पर लिफ्ट का काम चल रहा था लिफ्ट निर्माण कार्य में दोनों लगे हुए थे और इस दौरान यह हादसा हुआ है। घटना के बाद अन्य साथी महिला मजदूर रोने लगी।

रामदेव चौक की घटना

बालोद शहर से मकान निर्माण के दौरान हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें एक ग्राम चिल्हाटीकला निवासी युवक राजू पटेल उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। तो दूसरा ग्राम तरौद निवासी महेंद्र कुमार उम्र 45 वर्ष गंभीर है। जिसे राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों सदर बाजार के प्रवेश के पहले रामदेव चौक के पास एक मकान निर्माण के दौरान चौथी मंजिल से दो मजदूर गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed