{"_id":"56dc1ed44f1c1ba3358b4859","slug":"bajrang-dal-members-entered-in-church-and-vendalised-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बजरंग दल के लोगों ने चर्च में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बजरंग दल के लोगों ने चर्च में की तोड़फोड़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
चर्च में तोड़फोड़
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक चर्च पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया। इस दौरान उन्होंने चर्च में तोड़फोड़ की और वहां मौजूद महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
जिस चर्च को निशाना बनाकर हमला किया गया वह रायपुर के खमरडिहा इलाके में स्थित है। इस हमले में पांच लोग घायल हुए। इस हमले को लेकर छत्तीसगढ़ ईसाई फोरम का कहना है कि ये हमला बजरंग दल के लोगों ने किया।
विज्ञापन
फोरम के मुताबिक, 'बजरंग दल के लोग आए, चर्च में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी।' उन्होंने बताया कि हमलावर 'जय श्री राम' के नारे लगा रहे थे और लोगों पर धार्मिक टिप्पणी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
इस हमले पर फोरम के अध्यक्ष पन्नालाल ने बताया, 'वे महिलाओं के कपड़े फाड़ रहे थे और दो साल के एक छोटे बच्चे को जमीन पर फेंक दिया।'