{"_id":"64df3b028988e276f20341c4","slug":"auto-driver-commits-suicide-due-to-pressure-from-finance-company-in-korba-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: आर्थिक तंगी के चलते नहीं भर सका लोन की किस्त, फाइनेंस कंपनी ने बनाया दबाव तो दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: आर्थिक तंगी के चलते नहीं भर सका लोन की किस्त, फाइनेंस कंपनी ने बनाया दबाव तो दे दी जान
Fri, 18 Aug 2023 07:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Aug 2023 07:26 PM IST
सार
कोरबा में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी उस पर दबाव बना रही थी और उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी, जिससे वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटो चलाकर रोजी-रोटी कमाने वाले युवक ने शनिवार को घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया है।
विज्ञापन
बालको नगर थाना क्षेत्र के परसाभांठा शांति नगर में रहने वाले ऑटो चालक रवि गुप्ता ने खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी पिछले एक महीने से मायके में है। घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से मृतक के बड़े भाई अजय गुप्ता को हुई, जिस पर वह घटनास्थल पर पहुंचा। मृतक के बड़े भाई अजय ने बताया कि रवि गुरुवार शाम को सबसे अच्छे से बातचीत की थी। उसने बताया कि कुछ समय पहले ऑटो फाइनेंस कराया था, जिसके बाद से फाइनेंस कंपनी भुगतान के लिए लगातार दबाव बना रही थी। इन कारणों से उसका भाई काफी परेशान था। संभवत उसने इसी कारण से खुदकुशी की है।
विज्ञापन
अजय ने बताया कि रवि पिछले कुछ माह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिसके चलते उसकी पत्नी अपने मायके भी चली गई थी। एक महीने बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आई, जिसके चलते भी परेशान रहा करता था। फिलहाल इस मामले में बालको थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन