फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Attempt to throw seven-year-old girl into a blue drum fails, police nab the accused in Korba

कोरबा: सात साल की बच्ची को नीले ड्रम में फेंकने का प्रयास नाकाम, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Fri, 26 Sep 2025 06:50 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 26 Sep 2025 06:50 PM IST
सार

कोरबा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत 21 वर्षीय युवक सूरज मांझी ने एक 7 साल की मासूम बच्चे को जबरन नीले ड्रम में डाल दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद परिजनों ने समय रहते बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Attempt to throw seven-year-old girl into a blue drum fails, police nab the accused in Korba
पुलिस ने आरोपी को दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत 21 वर्षीय युवक सूरज मांझी ने एक 7 साल की मासूम बच्चे को जबरन नीले ड्रम में डाल दिया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद परिजनों ने समय रहते बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और बस्तीवासियों ने युवक की जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मासूम से मजाक कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाने में बस्तीवासियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना सीतामणी की है, जहां का रहने वाला है आरोपी सूरज मांझी है। बताया जा रहा है कि सूरज के साथ दो और युवक थे जो परिजनों को आते देख पहले से ही भाग गए।
विज्ञापन


मासूम बच्ची के मां ने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी जहां उसकी बेटी पड़ोस में ही रहने वाली बच्ची के साथ घर के पास खेल रही थी उसे लगा कि खेल रही होगी एक बच्ची दौड़ते हुए आकर घर में बताई की उसकी बेटी को कोई नील ड्रम में डाल दिया है जल्दी चलिए जब मौके पर दौड़ते हुए गई और चीख पुकार मचाने लगी इस दौरान दो युवक मौके से भाग खड़े हुए लेकिन एक युवक को लोगो ने पकड़ लिया और उसकी खबर ली। वही मासूम बच्ची को ड्रम से बाहर निकाला गया देखते ही देखते बस्ती वासियों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 को दी गई जहां मौके पर पहुंचे युवक को पड़कर कोतवाली थाना लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इस घटना के बाद बस्ती में युवक के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला और इसकी हरकतों को लेकर पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की। बताया जा रहा है कि युवक नशे में थे और अगर समय रहते नजर नहीं पड़ती तो बच्ची की जान भी जा सकती थी। वहीं युवक से जब पुलिस ने पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि मेरे से गलती हो गई और मैं माफी मांगता हूं। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने युवक के ख़िलाफ आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed