{"_id":"6468cd9e11cae90fa1052a47","slug":"attacked-the-petrol-pump-employee-in-raipur-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बेखौफ होकर घूम रहे बदमाश, डरा धमकाकर करते थे लूट, पेट्रोलपंप कमर्चारी पर किया जानलेवा वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बेखौफ होकर घूम रहे बदमाश, डरा धमकाकर करते थे लूट, पेट्रोलपंप कमर्चारी पर किया जानलेवा वार
Sat, 20 May 2023 07:09 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 20 May 2023 07:09 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। वे लोगों को डरा-धमकाकर लूट रहे हैं। लोगों को परेशान कर रहे हैं। शहर में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
न्यू राजेंद्र नगर थाना रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। वे लोगों को डरा-धमकाकर लूट रहे हैं। लोगों को परेशान कर रहे हैं। शहर में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ऐसा ही एक मामला राजेंद्र नगर पेट्रोल पंप पर देखने को मिला है। जहां बदमाशों ने पेट्रोल पंप में काम कर रहे कर्मचारी के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
तीन बदमाश ने बीती रात करीब 1 बजे पेट्रोल पंप गए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद बिना पैसा दिए भाग रहे थे। प्रार्थी ने पैसा मांगा, तो उसे पैसा देने से मना किया। फिर बदमाशों ने उस पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह विवाद पेट्रोल भरवाने के बाद पैसा मांगने को लेकर हुआ। इस घटना को तीन अज्ञात आरोपी ने अंजाम दिया है। प्राथी युवक गौरव कुमार सेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन