फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Attack on red terror Encounter with Naxalites on Maharashtra and Chhattisgarh border four Maoists killed in en

'लाल आतंक' पर प्रहार : महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के साथ मुठभेड़, एनकांउटर में चार माओवादी ढेर

Fri, 23 May 2025 03:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 May 2025 03:04 PM IST
सार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छत्तीसगढ़ सीमा के पास नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार माओवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। 

विज्ञापन
Attack on red terror Encounter with Naxalites on Maharashtra and Chhattisgarh border four Maoists killed in en
चार नक्सली ढेर - फोटो : फाइल

विस्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में छत्तीसगढ़ सीमा के पास नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में चार माओवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। एनकांउटर के बाद मौके से चार  माओवादियों के शव, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, दो 303 राइफल बरामद की गई हैं। इसके अलावा मौके से वॉकी-टॉकी, कैंपिंग सामग्री, नक्सली साहित्य जब्त किया गया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर माओवादी समूहों की मौजूदगी के बारे में जानकारी के आधार पर भारी बारिश के बीच एक अभियान शुरू किया गया। इसी अभियान के तहत लगभग दो घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही, जिसमें सुरक्षाबलों ने चार माओवादियों को ढेर कर दिया है। 

विज्ञापन

इससे पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की थी। नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस अभियान के दौरान नक्सिलयों के शीर्ष नेता बसव राजू समेत कुल 27 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था। अभियान के दौरान कई माओवादी गंभीर रूप से घायल हुए थे। मुठभेड़ के दौरान नक्सली हमले का बहादुरी से मुकाबला करते हुए डीआरजी के एक जवान का बलिदान हो गया था। मुठभेड़ में  कुछ अन्य जवानों को इस ऑपरेशन के दौरान चोटें आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed