फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Assembly elections 2018: know the history of chhattisgarh Durg seat

दुर्ग: यहां कांग्रेस और भाजपा में रहती है कांटे की टक्कर

Sun, 28 Oct 2018 12:15 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Updated Sun, 28 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections 2018: know the history of chhattisgarh Durg seat
भाजपा-कांग्रेस
सत्ता का सेमीफाइनल के तहत हमारे चुनावी रथ का दूसरा पड़ाव छत्तीसगढ़ का दुर्ग शहर है। यहां की दो विधानसभा सीटों में एक पर कांग्रेस और दूसरी पर भाजपा का कब्जा है। छत्तीसगढ़ की सियासत में ये सीटें काफी चर्चित रहती हैं। इस बार इन दो सीटों पर 2,63,752 मतदाता हैं।
विज्ञापन


दुर्ग ग्रामीण

दुर्ग ग्रामीण में पिछले दो विधानसभा चुनाव से महिलाओं ने बाजी मारी है। ये विधानसभा सीट विकास से कोसों दूर है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की हालत बेहद खस्ता है। 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिला उम्मीदवार प्रतिमा चंद्राकर को भाजपा के कद्दावर नेता प्रतिपाल बेलचंदन के खिलाफ उतारा और प्रतिमा ने इस सीट पर फतह हासिल कर इतिहास रच दिया। इसी फॉर्मूले के तहत 2013 में भाजपा ने भी महिला प्रत्याशी रमशीला साहू को उतारा और उन्होंने कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर को लगभग 3000 वोटों से हरा दिया। 
विज्ञापन


दुर्ग ग्रामीण- 2013 के नतीजे

रमशीला साहू भाजपा 50327 वोट 
परमिता चंद्राकर कांग्रेस  47348 वोट 

दुर्ग शहर

शहर विधानसभा सीट में शुरू से ही दो नेताओं के बीच मुकाबला रहा है। कांग्रेस के अरुण वोरा और भाजपा से हेमचंद्र यादव हमेशा ताल ठोकते रहते हैं। यहां से मौजूदा विधायक दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा हैं। 2003 और 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर जीत का परचम लहराया था, लेकिन 2013 में अरुण वोरा ने 5000 वोटों से हेमचंद्र यादव को मात दी थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग शहर- 2013 के नतीजे

अरुण वोरा-कांग्रेस-58,645
हेमचंद यादव-भाजपा-53,024

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed