{"_id":"5c178e14bdec22571e0f8475","slug":"assembly-elections-2018-advocate-general-jugal-kishore-gilda-resigns-after-government-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: प्रदेश में सत्ता बदलते ही महाधिवक्ता ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: प्रदेश में सत्ता बदलते ही महाधिवक्ता ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह
Mon, 17 Dec 2018 06:22 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 17 Dec 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
Jugal Kishore Gilda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता जुगल किशोर गिल्डा ने प्रदेश की सत्ता में परिवर्तन होने के साथ ही इस्तीफा दे दिया है। गिल्डा ने अपना इस्तीफा राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को सौंपा।
अपने इस्तीफे में गिल्डा ने बताया कि वह इसलिए अपना पद छोड़ रहे है क्योंकि प्रदेश में नई सरकार बन गई है। गिल्डा ने कहा कि सोमवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री द्वारा शपथ ली जानी है, इसलिए एक स्वस्थ परंपरा का निर्वहन करते हुए मैं स्वयं भी महाधिवक्ता के पद से इस्तीफा दे रहा हूं, जिससे उनके लिए महाधिवक्ता की नियुक्ति करने का रास्ता साफ हो सके।
गिल्डा ने अपने कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सभी मुख्य न्यायाधीश और बार के सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने महाधिवक्ता कार्यालय के सहयोगियों और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनकी कैबिनेट सहित छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और उच्च अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया है।
विज्ञापन
गिल्डा ने 23 जनवरी 2014 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में महाधिवक्ता का पदभार ग्रहण किया था। इसके पूर्व वह छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में ही जून 2006 से अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे। गिल्डा ने बताया कि महाधिवक्ता रहते उन्होंने सर्वाधिक 94.22 प्रतिशत मामलों में सफलता हासिल की है।