फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Arun Sav wrote a letter to Foreign Minister for bring three people from saudi arabia

Raipur: सऊदी अरब में दुर्ग के तीन नागरिकों के साथ 'अत्याचार', सुरक्षित वतन लाने साव ने विदेश मंत्री को लिखा खत

Thu, 30 Mar 2023 03:59 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 03:59 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव छत्तीसगढ़ से जुड़े सामाजिक मामलों को लगातार उठा रहे हैं। प्रदेश की राजनीति के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
Arun Sav wrote a letter to Foreign Minister for bring three people from saudi arabia
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव छत्तीसगढ़ से जुड़े सामाजिक मामलों को लगातार उठा रहे हैं। प्रदेश की राजनीति के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में साव ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी के बेटों की विदेश से सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए एक पत्र सौंपा है।

विज्ञापन


साव ने इस पत्र के साथ ही दुर्ग जिले के बोरी के ग्राम डोमा निवासी मिथिलेश साहू का आवेदन भी संलग्न किया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मदद की गुहार लगाई है। विदेश मंत्री को सौंपे गए पत्र में लिखा गया है कि ग्राम डोमा निवासी गोपाल साहू और तीन अन्य लोगों को दुर्ग जिला के ग्राम कुरुद निवासी नीरज सोनी ने 1लाख रुपए की राशि लेकर न्यू इंडस्ट्रियल एरिया सऊदी अरब भेजा है, लेकिन वहां इन लोगों के साथ शारीरिक शोषण किया जा रहा है। इन लोगों से वहां 18 से 20 घंटे काम लिया जा रहा है। वहीं भोजन और निवास की समुचित व्यवस्था नहीं है। साथ ही उनका शारीरिक और मानसिक हर तरह से परेशान किया जा रहा है। इसलिए उन्होंने जनहित में विदेश मंत्री से आग्रह किया है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और गोपाल साहू समेत तीन अन्य लोगों को वापस वतन लाया जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed