फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Army Recruitment Office Raipur is organizing event from 4th to 12th December at Raigarh Stadium

अग्निवीर भर्ती रैली: 12 दिसंबर तक जारी रहेगा आयोजन, तीसरे दिन बिलासपुर और बालोद के युवाओं ने दिखाया अपना कौशल

Fri, 06 Dec 2024 07:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Dec 2024 07:04 PM IST
सार

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा चार से 12 दिसंबर तक रायगढ़ स्टेडियम में हो रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 8556 युवा शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Army Recruitment Office Raipur is organizing event from 4th to 12th December at Raigarh Stadium
अग्निवीर भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में 4 से 12 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से लिखित परीक्षा पास करने वाले युवा बारी-बारी से रायगढ़ स्टेडियम पहुंचकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपना दमखम दिखा रहे हैं। रोस्टर के अनुसार फिजिकल टेस्ट सेना के अधिकारियों की निगरानी में हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन जांजगीर-चांपा और सारंगढ़ के कुल 770 अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 285 लोगों ने दौड़ पास की है। वहीं, दूसरे दिन सक्ती, मुंगेली, रायगढ़, सरगुजा, बीजापुर, कोरबा और गरियाबंद जिलों के 1063 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए। इसमें से 351 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। तीसरे दिन छत्तीसगढ़ के 2 जिलों बिलासपुर और बालोद के युवाओं ने अपना कौशल दिखाया। कुल 1175 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उम्मीदवारों ने एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने में बहुत उत्साह और शारीरिक दृढ़ता दिखाई और इसमें से 363 युवाओं ने दौड़ पास की है। दौड़ पास उम्मीदवारों को इसके बाद शारीरिक प्रवीणता, कागजी कार्यवाही और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा चार से 12 दिसंबर तक रायगढ़ स्टेडियम में हो रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए सभी श्रेणियों की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 8556 युवा शामिल होंगे। रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था। इसी तरह अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन सीईई का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन सीईई का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया और शार्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी डाक्यूमेंट लाना जरूरी 
उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ के गेट पर रिपोर्ट करना है। उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, जेआईए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है।


युवाओं में दिख रहा उत्साह
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर और जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती इसलिए सेना भर्ती कार्यालय ने अनाधिकृत व्यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed