फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Anurag Thakur said: Corruption in Chhattisgarh, crores rupees and gold found, CM should resign in shame

अनुराग ठाकुर बोले: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार, करोड़ों रु और सोना मिला, CM को शर्म से ही इस्तीफा दे देना चाहिए

Thu, 05 Oct 2023 10:53 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 10:53 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन पर निशाना साधते बड़ा आरोप लगाया है। इन्होंने कहा कि "जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो और अपना किया कुछ न हो बीते पांच सालों में।

विज्ञापन
Anurag Thakur said: Corruption in Chhattisgarh, crores rupees and gold found, CM should resign in shame
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। उन पर निशाना साधते बड़ा आरोप लगाया है। इन्होंने कहा कि "जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो और अपना किया कुछ न हो बीते पांच सालों में। शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली तक न जाने कौन-कौन से उनके ऊपर आरोप लगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान दो ऐसे राज्य हैं, जहां के मुख्यमंत्री के सबसे करीबी अधिकारी जेल में या बेल पर हैं।  उनके ऊपर केवल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप नहीं लगे। करोड़ों रुपए पकड़े गए हैं, सोना पकड़ा गया है। उन्हें तो शर्म से ही इस्तीफे दे देने चाहिए थे पर नहीं दिए। अब जनता बाहर का रास्ता दिखाएंगी।

विज्ञापन



विज्ञापन

 

'आप के सांसद से लेकर विधायक जेल में हैं'
पीएम को लेकर एक सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल पर हंस रहे हैं। उनके चेहरे का तनाव देख रहे हैं। जिसका उप मुख्यमंत्री जेल में हो, जिसके स्वास्थ्य मंत्री जेल में हो, जिसका शिक्षा मंत्री जेल में हो, जिसके सांसद से लेकर विधायक लोग जेल में हैं। ये वो लोग हैं, जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन का नारा देकर सत्ता में आए थे। भ्रष्टाचार में डूबे हुए पाए गए हैं। एक के बाद एक दूसरा उनका नेता जेल में है। पंजाब में उनकी सरकार बनते ही 2 महीने के भीतर आप के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार चलते इस्तीफा देना पड़ा। सीएम केजरीवाल के पास जवाब नहीं है। उन्हें शराब घोटाले में शर्मसार होना पड़ा। 



'अभी किंग पीन बाहर है, उसका भी नंबर आएगा'
उन्होंने कहा कि दिल्ली केउप मुख्यमंत्री से लेकर बाकी लोग भी जेल गए हैं, लेकिन अभी किंग पीन बाहर है। किंग पीन का भी नंबर आएगा, जांच चल चल रही है और जिन-जिन को ईमानदारी का सर्टिफिकेट सीएम केजरीवाल ने दिया है। वह एक साल से जेल में हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल को किसने अधिकार दिया कि वो ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। सभी एक-एक साल से जेल में हैं। सत्येंद्र जैन जेल में हैं। मनीष सिसोदिया जेल में हैं।  संजय सिंह जेल जा रहे हैं। उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि अगली किसकी बारी है यह मीडिया की हेडलाइन बनने की तैयारी है। 

बता दें कि केंद्रीय खेल, युवा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर आज रायपुर आए हुए हैं। वो एक निजी होटल में मीडिया संवाद सह एप लॉन्च करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मौजूद हैं। बैठक में कई केंद्रीय योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed