{"_id":"683f162aae4db3ea27018912","slug":"anti-maoism-rally-taken-out-against-naxalism-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: नक्सलवाद के खिलाफ निकाली गई माओवाद विरोध रैली, डिप्टी सीएम बोले- सरकार हर दुख में साथ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: नक्सलवाद के खिलाफ निकाली गई माओवाद विरोध रैली, डिप्टी सीएम बोले- सरकार हर दुख में साथ है
Tue, 03 Jun 2025 09:10 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:10 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बस्तर अंचल के माओवाद प्रभावितों लोगों के हर दुख-तकलीफ में साथ है और उनके समुचित पुनर्वास के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ पहल कर रही है। पुनर्वास के लिए बेहतर एवं कारगर पुनर्वास नीति तैयार कर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।
विज्ञापन
माओवाद विरोध रैली में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर में सातों जिलों के नक्सल प्रभावित पीड़ितों द्वारा मंगलवार को नक्सलवाद के खिलाफ माओवाद विरोध रैली निकाली गई। यह रैली सिरहासार भवन से हाता ग्राउंड होते हुए संजय मार्केट से शहीद स्मारक सिरहासार चौक तक निकाली गई। जिसमें 'नक्सलवाद मुर्दाबाद, माओवादी हिंसा नहीं चलेगी, माओवाद नहीं बस्तर का विकास चाहिए,' जैसे नारा लगाए गए। रैली के समापन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप शामिल हुए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बस्तर अंचल के माओवाद प्रभावितों लोगों के हर दुख-तकलीफ में साथ है और उनके समुचित पुनर्वास के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ पहल कर रही है। पुनर्वास के लिए बेहतर एवं कारगर पुनर्वास नीति तैयार कर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। बस्तर संभाग के सभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हर बुधवार को माओवाद प्रभावित तथा समर्पित व्यक्ति आवेदन पत्र भरकर प्रस्तुत कर सकते हैं। जिससे सरकार इन सभी को हरसम्भव सहायता प्रदान कर सके।
विज्ञापन
इस मौके पर वन मंत्री केदार कश्यप ने माओवाद प्रताड़ना के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि माओवाद प्रभावितों की मदद के लिए सरकार कटिबद्ध होकर प्रयास कर रही है और शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सार्थक पहल कर रही है। शहीद स्मारक में उप मुख्यमंत्री, वनमंत्री, सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन