{"_id":"24de8c0e180879399038dfccf99810e5","slug":"another-girl-says-that-asaram-molest-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आशीर्वाद के बहाने आसाराम ने मेरे निजी अंग छुए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आशीर्वाद के बहाने आसाराम ने मेरे निजी अंग छुए'
इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 28 Aug 2013 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम के भक्त भले ही उनका साथ दे रहे हैं लेकिन उनकी मुसीबतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। जोधपुर के आश्रम में यौन शोषण के आरोप के बाद अब रायपुर की एक लड़की ने भी आसाराम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
रायपुर की भी एक लड़की सामने आई है, उसका आरोप है कि आसाराम हमेशा से ही कम उम्र की लड़कियों के साथ कुकृत्य करते आए हैं। वह खुद इस तरह की घटना का शिकार हो चुकी है।
विज्ञापन
'आसाराम को भगवान माना लेकिन राक्षस निकला'
विज्ञापन
मीडिया में आसाराम की खबरें देखने के बाद रायपुर की इस लड़की के दिमाग में करीब 9 साल पुरानी वो घटना ताजा हो गई। उसके अनुसार, यह घटना तब की है जब आसाराम सत्संग करने रायपुर आए थे।
पीड़िता की सहेली ने किया आसाराम का बचाव
लड़की ने कहा, 'ये सन 2004 की बात है, जब वो हमारे शहर में प्रवचन देने आए थे। मैं उस समय दसवीं कक्षा में थी। आसाराम आशीर्वाद देने के बहाने लडकियों के निजी अंगों से छेड़छाड़ करते थे।
वह सभी कम उम्र की लड़कियों के साथ ऐसा ही करते थे। हमें यह अच्छा नहीं लगता था, हम छोटे थे और परिवार के डर से कुछ कहते नहीं थे। हमें डर लगता था कि वे इतने बड़े संत हैं, इसलिए हम चुप रहते थे।
'ओरल सेक्स को मजबूर किया था आसाराम ने'