फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Anil Chandrakar becomes new district president of BJP in Gariaband

Gariaband: अनिल चंद्राकर बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष, चुनाव अधिकारी ने पार्टी कार्यालय में की घोषणा

Mon, 06 Jan 2025 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 Jan 2025 10:17 PM IST
सार

जिला चुनाव प्रभारी श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रदेश ने तय किया था चुनाव आम सहमति और रायशुमारी से संपन्न हो। प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Anil Chandrakar becomes new district president of BJP in Gariaband
अनिल चंद्राकर बने भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरियाबंद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर होंगे। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी श्रीचंद सुंदरानी तथा संगठन सह प्रभारी किशोर महानंद ने जिला अध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा की। जिसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। वर्तमान में वे जिला के महामंत्री रहे हैं। इसके पहले दो बार जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। लंबे समय से संगठन में काम करने का प्रतिफल उन्हें मिला। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इसके पहले जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर पार्टी कार्यालय में काफी गहमागहमी रही। सुबह से ही कार्यालय में कार्यकर्ताओ की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह 12 बजे चुनाव अधिकारी श्रीचंद सुंदरानी जिला कार्यालय पहुंचे। यहां सभाकक्ष में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की। जैसे ही घोषणा हुई कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर का फूल-माला से आत्मीय स्वागत किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। वहीं कार्यालय के बाहर जमकर बाजे-गाजे बजने लगे। ज्ञात हो कि जिले में अध्यक्ष लिए 21 नाम आए थे। रायशुमारी के बाद पांच नामों का पैनल प्रदेश से दिल्ली भेजा गया था। नाम तय होने के बाद आज विधिवत घोषणा की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि पार्टी संगठन से मुझे बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मैं जिले के सभी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं सबके साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाई तक लेने जाने का प्रयास करुंगा। पार्टी संगठन ने जो विश्वास जताया है उसे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ पूरा करेंगे। आगामी समय में जिले के सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट कर उनकी सक्रियता बढ़ाई जाएगी। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। निकाय में भी सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले जिला चुनाव प्रभारी श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रदेश ने तय किया था चुनाव आम सहमति और रायशुमारी से संपन्न हो। प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। उन्होंने नए जिला अध्यक्ष सहित सभी का आभार जताया। इसके साथ ही विधानसभा और लोकचुनाव के जैसे निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इसके पहले पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित किया। प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।


इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला संगठन प्रभारी किशोर महानंद, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू सहित कार्यालय में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed