फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Angered by Thaneshwar Sahu getting ticket from Lormi Congress workers resigned from party

CG Election: कांग्रेस नेता सागर सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, लोरमी से थानेश्वर साहू को टिकट मिलने से नाराज

Thu, 19 Oct 2023 05:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Oct 2023 05:29 PM IST
सार

मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह के साथ लोरमी विधानसभा से सैकड़ो कांग्रेसियों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने लोरमी विधानसभा से थानेश्वर साहू को मैदान में उतारा है, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। 

विज्ञापन
Angered by Thaneshwar Sahu getting ticket from Lormi Congress workers resigned from party
कांग्रेस नेता सागर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार की शाम की अपनी दूसरी सूची जारी की। कांग्रेस ने लोरमी विधानसभा से थानेश्वर साहू को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अपनी सूची में कई नए चेहरों को भी जगह दी है, जिसकी वजह से कई पुराने चेहरे नाराज हैं। नए चेहरों को जगह मिलने से वर्षों से पार्टी के साथ और उम्मीदवार की दावेदारी कर रहे कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर काफी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने लोरमी विधानसभा से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने थानेश्वर साहू को टिकट दिया। जानकारी मिली है कि इसके बाद जिला अध्यक्ष सागर सिंह ने पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सूची आने के बाद से इस्तीफे वाला लेटर वायरल भी हो रहा है। वहीं, सागर सिंह के पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी खबरें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


मुंगेली जिला अध्यक्ष सागर सिंह के साथ लोरमी विधानसभा से सैकड़ो कांग्रेसियों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया, ऐसी भी खबर सामने आई है। सागर सिंह अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को देने की बात सामने आ रही है। अगर सागर सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तो क्या इसका फायदा किसे मिल सकता है। अब देखने वाली बात है कि लोरमी विधानसभा में किसका पलड़ा भारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed