{"_id":"5f602bd78ebc3efbb575705e","slug":"an-occultist-arrested-by-bilaspur-police-allegedly-rape-a-girl-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार
Tue, 15 Sep 2020 08:19 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 15 Sep 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने नाबालिग से कथित दुष्कर्म करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूथरा क्षेत्र में झाड़-फूंक के जरिए इलाज करने के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में शाकिर अंसारी बाबा उर्फ हब्बू मौलवी उर्फ शाकिर राजा कुरैशी (44 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सीपत थाना के थानेदार जेपी गुप्ता ने बताया कि पीड़ित लड़की ने थाने में शिकायत की थी कि जुलाई, 2019 में उसकी तबियत खराब होने के कारण वह अपने परिजनों के साथ जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के बलौदा में स्थित सैय्यद मीरा अली दातार मजार में झाड-फूंक कराने गई थी।
विज्ञापन
वहां उसकी मुलाकात शाकिर अंसारी से हुई थी। शाकिर ने लड़की और उसके परिजनों को झांसा दिया कि वह झाड-फूंक कर उसे (लड़की को) जल्द ठीक कर देगा। गुप्ता ने बताया कि शाकिर ने पीड़ित लड़की को विश्वास में लेकर उसे सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूथरा गांव में बुलाया और करीब एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
इस दौरान शाकिर ने लड़की को धमकी दी कि इस घटना की जानकारी किसी को देने से वह उसके परिवार को बदनाम कर देगा और उसे जान से मार देगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शाकिर झाड-फूंक का बहाना कर लड़की के मुंगेली स्थित घर पहुंच जाता था और वहां भी उसका शारीरिक शोषण करता था।
उन्होंने बताया कि तांत्रिक की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुंगेली थाना में 'शून्य' प्राथमिकी दर्ज कराई। बाद में मामला मुंगेली से सीपत थाना स्थानांतरित कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीपत थाने की पुलिस ने आरोपी शाकिर उर्फ हब्बू के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर रविवार को शाकिर को गिरफ्तार कर लिया।