{"_id":"5b8101e442c79246382cf59a","slug":"amit-shah-called-ministers-to-delhi-who-laughing-with-ashes-of-former-pm-atal-bihari","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में हंसने वाले मंत्रियों को अमित शाह ने दिल्ली बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में हंसने वाले मंत्रियों को अमित शाह ने दिल्ली बुलाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में हंसी ठिठोली करने वाले मंत्रियों को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली बुलाया है। उन्हें रक्षा बंधन के बाद दिल्ली आने को कहा गया है। इस मामले में पहले केवल मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर का नाम ही सामने आया था। लेकिन अब इसमें दो नाम और जुड़ गए हैं। अब ठहाका लगाने के मामले में पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत और खाद्य मंत्री मोहिले का नाम भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन
मूणत का इससे जुड़ा एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ था। जिसमें वह राजनांदगांव के भाजपा जिलाध्यक्ष को अस्थि कलश सौंपते वक्त हंस रहे हैं। वहीं एक दूसरे फोटो में खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहिले भी अस्थि कलश के साथ हंसते हुए दिख रहे हैं। वह नदी में अस्थियां विसर्जित करने के बाद लौटते वक्त हंस रहे थे।
विज्ञापन
हांडी को सिर में उठाये फोटो भी खिंचाए मंत्रियों ने
भाजपा के मंडल अध्यक्ष मिट्ठू लाल यादव ने तो सारी हदें पार करते हुए हांडी अपने सिर पर ही रख ली और फोटो खिंचवाते नजर आए। उनके साथ खड़े मंत्री मोहिले भी हंस रहे थे। जिसके बाद मामला पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और पीएमओ तक पहुंच गया।
विज्ञापन
अमित शाह करेंगे बात
जानकारी के मुताबिक इन मंत्रियों के दिल्ली आने पर अमित शाह इनसे बात करेंगे। इस मामले को 7-8 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले से ही निपटा लिया जाएगा। शाह ने पहले ही प्रदेश प्रभारी अनिल जैन और अन्य नेताओं से जानकारी ले ली है। इसपर अनिल जैन का कहना है कि बात का मुझे भी पता चला है लेकिन कोई शिकायत नहीं आई। जब शिकायत आएगी तभी देखेंगे। वहीं मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि ऐसा धोखे से हो जाता है। लेकिन सब को सचेत किया जाएगा ताकि आगे से ऐसा कभी न हो।