{"_id":"63c8112097229050670352ba","slug":"young-man-murder-who-came-to-meet-his-girlfriend-in-balrampur-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या: तीन दिन बाद गांव के कुएं में मिला शव, परिजन बोले- मारकर फेंक दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की हत्या: तीन दिन बाद गांव के कुएं में मिला शव, परिजन बोले- मारकर फेंक दिया
Wed, 18 Jan 2023 09:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Jan 2023 09:02 PM IST
सार
वाड्रफनगर एसडीओपी अभिषेक झा ने बताया कि संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। युवक की हत्या की गई है। वारदात की सूचना भी कुलदीप की प्रेमिका ने ही पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
कुएं से निकाला गया शव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रेमिका के घर गए एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव तीन दिन बाद गांव के कुएं में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के घर वालों ने हत्या कर शव कुएं में फेंका है। इसके बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें लड़की का पिता भी शामिल है।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ निकला, फिर नहीं लौटा
जानकारी के मुताबिक, वाड्रफनगर क्षेत्र के लोधी गांव निवासी कुलदीप खैरवार (22) बाहर काम करता था। वह मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोधी आया था। कुलदीप का गुरमुटी गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम संबंध था। जबकि कुलदीप का शव लोधी गांव के कुएं में मिला है। कुलदीप के पिता ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन उनका बेटा दोस्तों के साथ गया था, लेकिन फिर नहीं लौटा। इसके बाद से उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
परिजन बोले-आपत्तिजनक हालत में देखा तो मार दिया
उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद पता चला कि कुलदीप ने गुरमुटी गांव में अपने दोस्तों के साथ शराब पी। फिर नशे की हालत में लड़की के घर पहुंच गया। उस समय लड़की के परिजन बाहर गए हुए थे। लौटे तो लड़की को कुलदीप के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया। आरोप है कि इसके बाद कुलपदी से मरपीट की गई। लड़की के पिता ने टांगी से कुलदीप की गर्दन पर वार कर हत्या की और शव को लोधी गांव में कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
प्रेमिका ने पुलिस को दी सूचना
बताया जा रहा है कि वारदात की सूचना भी कुलदीप की प्रेमिका ने ही पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर ही शव को बरामद किया गया है। वाड्रफनगर एसडीओपी अभिषेक झा ने बताया कि संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। युवक की हत्या की गई है। पुलिस जल्द मामले की विस्तृत जानकारी देगी।