फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Union Minister Smriti Irani surrounded Rahul Gandhi in Parliament

Chhattisgarh: स्मृति ईरानी के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार, बोले- उन्हें गांधी परिवार का फोबिया

Wed, 09 Aug 2023 10:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 09 Aug 2023 10:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को बढ़ाने, मिलेट्स मिशन का गठन सहित स्वामी आत्मानंद स्कूल स्थापना, बेरोजगारी भत्ता, राजीव युवा मितान क्लब, सुपोषण अभियान आदि का जिक्र करते हुए कहा कि हमने हर दिशा में दशा सुधारने की पहल की है और उसी का परिणाम रहा है कि आज छत्तीसगढ़ मॉडल को देश में सराहा जा रहा है।

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani surrounded Rahul Gandhi in Parliament
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद में बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को घेरा। इसी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्मृति ईरानी को गांधी परिवार और राहुल गांधी फोबिया हो गया है। स्मृति ईरानी ने आज सदन में छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के विरोध के बावजूद अदानी को कोल ब्लाक देने को लेकर कटाक्ष किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अदानी या अन्य पॉवर प्लांटों को कोल ब्लॉक के लिए कोई जमीन नहीं दी। कोल ब्लॉक केंद्र सरकार आबंटित करती है। 

विज्ञापन

 

स्मृति ईरानी के बयान पर बघेल का पलटवार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में बुधवार को राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद अदानी परिवार को कांग्रेस शासित राज्यों में निवेश का मौका दिए जाने और उपकृत करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा गया। छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के विरोध के बाद भी अदानी को जमीन दिए जाने का व्यक्तव्य भी इसमें शामिल है। बुधवार को सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमने कहां जमीनें दी हैं। 

स्मृति ईरानी को गांधी परिवार को फोबिया हो गया है। कोयला खदान का आबंटन राजस्थान सरकार को किया गया। यहां महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश आंध्रप्रदेश सरकार को कोल ब्लाक आबंटन का कार्य केंद्र सरकार ने किया है। यह मिथ्या आरोप है। हमने कोई जमीन नहीं दी है। जितने भी मेजर मिनरल हैं, केंद्र सरकार के अधीन हैं। पहले तो इसमें राज्य सरकार की सलाह भी ली जाती थी, अब नया एमएमडीआर एक्ट आया है, इसके बाद सलाह लेने की भी जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लेमरू में कोल ब्लाक का हमने किया विरोध
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में लेमरू के 400 वर्गकिलोमीटर में कोल ब्लाक की अनुमति आई थी, उसको भी नोटिफाइड नहीं किया था। हमने 1995 वर्ग किलोमीटर को नोटिफाई किया है। इस क्षेत्र में भारत सरकार ने कोल ब्लॉक के लिए लिस्टिंग की थी, इसका विरोध किया है। हमने सुप्रीम कोर्ट में भी शपथ पत्र दिया है कि इस क्षेत्र में कोल ब्लॉक की स्वीकृति न दी जाए, यह बायो डार्वसिटी के लिए उपयुक्त नहीं है। हमने कोर्ट में लिखित में दिया है। अब इसमें स्मृति ईरानी झूठ बोल रही हैं तो क्या कर सकते हैं। 

प्रधानमंत्री भी झूठ बोल रहे
धान खरीदी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री भी झूठ बोल रहे हैं कि 80 फीसदी धान खरीदी हम करते हैं। राज्य सरकार ने 22 हजार करोड़ रुपये दिया है। केंद्र चावल न खरीदे तो हम धान की निलामी करते हैं और घाटा सहते हैं। इसमें प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे हैं तो हम क्या कर सकते हैं।

विज्ञापन

आदिवासियों की हक औऱ न्याय के लिए छत्तीसगढ़ सरकार सदैव तैयार-बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सरगुजा जिले के सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस की गूंज ईब से इंद्रावती तक सुनाई दे रही है। श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार विगत पौने चार सालों से आदिवासी समुदाय के साथ-साथ सभी वर्गों के हित के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसी ने भी नहीं सोचा था कि गोबर की भी खरीदी होगी, लेकिन हमने यह कर दिखाया औऱ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया है। आदिवासियों के आर्थिक-सामाजिक जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार कार्य कर रही है। 
 

सरगुजा में विश्व आदिवासी दिवस का भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने दी कई सौगातें
मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को बढ़ाने, मिलेट्स मिशन का गठन सहित स्वामी आत्मानंद स्कूल स्थापना, बेरोजगारी भत्ता, राजीव युवा मितान क्लब, सुपोषण अभियान आदि का जिक्र करते हुए कहा कि हमने हर दिशा में दशा सुधारने की पहल की है और उसी का परिणाम रहा है कि आज छत्तीसगढ़ मॉडल को देश में सराहा जा रहा है। हमारी सरकार बनते ही जो सबसे पहला काम किसानों की ऋण माफी का कार्य किया। छत्तीसगढ़ की सरकार पहली सरकार है जिसने भूमि अधिग्रहण बिल पारित होने के बाद सबसे पहले आदिवासियों की जमीन लौटाई है। सरगुजा में बहुत सारी जनजातियां रहती हैं। सरगुजा में आदिवासियों की संस्कृति को सहजने के लिए एक संस्था का निर्माण की बात उन्होंने कही।
 

मंच पर मांदर की थाप पर झूमें मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री 
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी आदिकाल से विश्व में, देश में और प्रदेश में बसे हुए हैं। पिछले पांच साल में आदिवासी जनता का जितना सम्मान हुआ, उतना पहले नहीं हुआ। दूर दराज के इलाके में जहां जहां वनीय क्षेत्र है, उत्तर-दक्षिण सभी जगह हमारे आदिवासी जन हैं। पूरा सरगुजा आदिवासी बहुल है। ये छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा उनके हित में काम करती रहेगी और उनकी इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करती रहेगी।

खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आदिवासियों का दिल जीता। आदिवासियों के हित मे ऐसे अनेक फैसले लिए हैं जिसके कारण आदिवासियों का जीवन स्तर ऊंचा उठा। जाति प्रमाण पत्र में मात्रात्मक त्रुटि को दूर करने के साथ बरसो से इस समस्या से पीड़ित लोगों को राहत भी छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया है। इस अवसर पर कांग्रेस की छग प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया, कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव, सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ प्रीतम राम सहित गुरप्रीत सिंह बाबरा, बालकृष्ण पाठक, भानुप्रताप सिंह, अजय अग्रवाल, जिपं अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण उपस्थित थे। आज विश्व आदिवासी दिवस 2023 के अवसर पर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 41330 आदिवासी परिवारों को लाभान्वित किया गया है, जिसमें आदिवासी विकास विभाग से 700 वन अधिकार पत्र बांटे गए। अन्य योजनाओं के तहत आदिवासी परिवारों को प्रमाणपत्र एवं कृषि उपकरण, बीज व सामाग्री का विरतण किया गया। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की कई घोषणाएं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरगुजा को कई सौगातें दीं। इनमें अंबिकापुर में शासकीय बीएड कॉलेज की स्थापना, सरगुजा जिले में सभी 20 सीटर प्रीमैट्रिक आदिवासी छात्रावासों को 50 सीटर किये जाने की स्वीकृति, सीतापुर में आदिवासी पोस्ट मैट्रिक 200 सीटर छात्रावास, खेल और कोचिंग स्पोर्ट्स एकेडमी की घोषणा सहित सड़क, पुल, सामाजिक भवन के निर्माण की घोषणा शामिल है। 
मांदर की थाप पर झूमे सीएम, डिप्टी सीएम- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव क्षेत्र के आदिवासी नर्तक दलों को मांदर की थाप पर झूमते देख स्वयं को रोक नहीं पाए। दोनों ने गले में मांदर गले में लटकाया और मांदर की थाप पर झूमे। उन्हें देखकर उत्साहित युवक-युवतियों ने मांदर की थाप पर आदिवासी नृत्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed