फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: New Twist in Assault Case; Woman Alleges Pipe Insertion into Private Parts, No Injury Confirmed

उज्जैन: सामूहिक दुष्कर्म केस में नया मोड़, प्राइवेट पार्ट में पाइप डालने का आरोप, जांच में चोट की पुष्टि नहीं

Wed, 28 Oct 2026 09:54 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 09:54 AM IST
सार

चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म मामले में युवती ने वीडियो जारी कर प्राइवेट पार्ट में पाइप डालने के आरोप लगाए हैं। मेडिकल जांच में निजी अंगों पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Ujjain: New Twist in Assault Case; Woman Alleges Pipe Insertion into Private Parts, No Injury Confirmed
नानाखेड़ा पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद इंदौर की 20 वर्षीय युवती को उज्जैन बुलाकर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला मंगलवार को सामने आया था। युवती ने वीडियो जारी कर पांच युवकों पर वारदात का आरोप लगाया, वहीं पुलिस ने उसकी लिखित शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने इस वीडियो में मारपीट और अप्राकृतिक हरकत का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


युवती के अनुसार कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती उज्जैन के जयसिंहपुरा निवासी युवक से इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह सोमवार शाम साढ़े सात बजे युवक के बुलाने पर बस से उज्जैन पहुंची। मेघदूत होटल के पास वह अपने साथी के साथ कार में मिला। आरोप है कि दोनों उसे कार में घुमाते रहे, बाद में तीन अन्य युवक भी कार में सवार हो गए और चलती कार में ही वारदात को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसके बाद उसे इंदौर में अरविंदो अस्पताल के बाहर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भी आपबीती सुनाई है। वीडियो में उसने कॉफी पीने के बाद तबीयत बिगड़ने और कार में अन्य लोगों के आने के बाद हुई घटना का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंदौर : इंदौर जिले में निजी बोरिंग कराने पर अक्टूबर माह से ही रोक, पहले मार्च में आदेश जारी होते थे


मेडिकल जांच में चोट की पुष्टि नहीं
मामले में सबसे अहम बिंदु मेडिकल रिपोर्ट को लेकर है। सीएसपी श्वेता गुप्ता के अनुसार युवती के मुंहबोले भाई के साथ रात करीब 12 बजे नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि केवल चोट के निशान न मिलने से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि घटना नहीं हुई है। 

मामले में पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कथित नशा खिलाने और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed