फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Two day meeting of Chhatisgarh state BJP working committee started in Ambikapur

Chhatisgarh: प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक शुरू, अध्यक्ष साव बोले- प्रचंड बहुमत से जीतेगी पार्टी

Fri, 20 Jan 2023 08:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Jan 2023 08:01 PM IST
सार

साव ने कहा कि नई पीढ़ी को मालूम होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने बनाया और प्रथम 15 वर्षों में हमने विकास की एक नई गाथा लिखी और छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से विकसित राज्य के पद पर लेकर गए।

विज्ञापन
Two day meeting of Chhatisgarh state BJP working committee started in Ambikapur
प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक अंबिकापुर में शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिनी बैठक आज अंबिकापुर में प्रारंभ हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यसमिति में लिए गए निर्णयों के अनुरूप प्रदेश के लिए रणनीति बनेगी।

विज्ञापन


बैठक के प्रथम सत्र में सुबह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इसके बाद भाजपा प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में प्रदेश कार्यसमिति प्रारंभ हुई।
विज्ञापन


बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। भाजपा आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव और लोक सभा चुनाव यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों व भाजपा के 15 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ में हुए विकास के साथ नड्डा के संगठन नेतृत्व में लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रचंड बहुमत से जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साव ने कहा कि नई पीढ़ी को मालूम होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा के वरिष्ठ नेता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने बनाया और प्रथम 15 वर्षों में हमने विकास की एक नई गाथा लिखी और छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से विकसित राज्य के पद पर लेकर गए। लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है मुख्यमंत्री निवास भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है।


बैठक में सांसद संतोष पांडे ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने किया। आज की बैठक के दो प्रस्ताव पारित किए गये हैं जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव में गुजरात चुनाव में अभूतपूर्व विजय के लिए कार्यसमिति ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। इसके अलावा प्रदेश ने एक करोड़ टन से अधिक धान ख़रीदने के लिए भी कार्यसमिति ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया है। बैठक में जी-20 की अध्यक्षता और उसकी एक बैठक छत्तीसगढ़ में भी होने का अवसर देने के लिए भी भाजपा ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अमित साहू ने आत्मनिर्भर भारत, पुरंदर मिश्रा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत, भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने मोर आवास मोर अधिकार विषय पर वृत रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed